हरियाणा समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आज के समय में मौसम के लिए कुछ कहना बहुत ज्यादा मुश्किल है। क्योंकि मौसम कभी भी करवट ले लेता है। ऐसे में हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समिति कई देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

आपको बता दे,  आने वाले कुछ दिनों में इन राज्यों में तेज बारिश होने वाली है। इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र में 11 और 12 सितंबर को और पूर्व भारत में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है।

पूर्वी भारत को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि सब हिमालय पश्चिम बंगाल ,बिहार में 9 से 12 सितंबर तक और उड़ीसा में 12 व 13 सितंबर को बारिश होगी। ऐसे में तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में 11 और 12 सितंबर, माही में 9 से 11 सितंबर बारिश होगी।

इसके अलावा मध्य प्रदेश को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि 11 और 12 सितंबर के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। आपको बता दे, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। मौसम विभाग द्वारा जानकारी सामने आई है।

हरियाणा में सिरसा, जींद, कैथल, करनाल ,कुरुक्षेत्र में भी बारिश होने की संभावना है। ऐसा बताया जा रहा है कि अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव देखा जाएगा। जिससे यहां पर भी मौसम में ठंडक महसूस की जाएगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago