हरियाणा वासियों को मिलेगी एक और बड़े एक्सप्रेसवे की सौगात, इन चार जिलों का सफर होगा सुगम

जनता की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार कुछ ना कुछ नया करती रहती है। चाहे वह  मेट्रो चलना हो चाहे सड़क बनाना हो, लोगों की समस्याओं का निवारण करने के लिए वह हमेशा कुछ ना कुछ नया सोचती रहती है। अब इसी कड़ी में पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम और नूह जिले के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी हरियाणा सरकार द्वारा दी गई है।

इन क्षेत्रों को जोड़ने के लिए दिल्ली वडोदरा मुंबई एक्सप्रेसवे को सरकार ने मंजूरी दे दी है। बजट अनुमान और ड्राइंग को भी मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों की मांग पर अब स्टैंप लगा दी है। हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम की सहायक प्रबंधक पंचकूला ने मानेसर के सहायक महाप्रबंधक को मंजूरी के लिए पत्र लिखा है।

आपको बता दें, मंडकोला सिलानी रोड पर कुंडली मानेसर एक्सप्रेस वे से यह जोड़ा जाएगा। इस सड़क का इस्तेमाल के केएमपी पर चढ़ने उतरने के लिए किया जाएगा। इस सड़क के पूरे होने पर डीएनडी, केएमपी और वडोदरा एक्सप्रेसवे एक दूसरे से आपस में कनेक्ट हो जाएंगे। यह एक जंक्शन रोड होगा।

सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर 7.94 करोड रुपए खर्च करने का अनुमान लगाया है। आपको बता दे, इस प्रोजेक्ट को पूरा होने से चार जिलों को बहुत ज्यादा फायदा होगा। रैंप रोड के साथ-साथ टोल प्लाजा भी इस पर बनाए जाएंगे।

यहां के स्थानीय भाजपा विधायक प्रवीण डागर ने कहा कि टेंडर और सभी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। सड़क और अन्य सुविधाओं का उपयोग औद्योगिक विकास निगम की भूमि के लिए किया जाएगा। यह काफी लोगों की मांग थी जो अब पूरी की जा रही है। इससे बहुत लोगों को फायदा होगा और सफल भी लोगों का सम बनेगा।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago