आज के समय में अगर मौसम की बात की जाए तो हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील है। कभी भी बारिश हो जाती है और कभी भी अचानक धूप निकल जाती है। अगर फिलहाल मौसम विभाग की माने तो, आज और कल पूरे राज्य में गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

आपको बता दे, मौसम विभाग द्वारा इस बारे में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि 16 सितंबर और 17 सितंबर को हर जिले में बारिश होने की संभावना है। अगर बात करें, सिर्फ हरियाणा की तो इन दो दिनों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बात करें उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के पास की तो बंगाल की उत्तर पश्चिम खाड़ी के ऊपर एक स्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र बन गया है।

जो उत्तर पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर है। यहां पर भी मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है। ऐसा बताया जा रहा है कि यहां पर हल्की बारिश होने की संभावना है। आपको बता दे, हरियाणा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

ऐसा बताया जा रहा है कि आने वाले दो दिनों में वहां पर भी गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश होने के बाद मौसम विभाग द्वारा यह अंदाजा लगाया जा रहा है की मौसम में ठंडक महसूस की जाएगी।

गर्मी की तपत से लोग परेशान थे, तो उससे कहीं ना कहीं लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ-साथ तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। हरियाणा के लगभग सभी राज्यों में 16 और 17 सितंबर के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago