हरियाणा सरकार जनता की सुविधा के लिए कुछ ना कुछ प्रयास करती ही रहती है। जिसमें महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार ने कई ऐसी योजनाएं बनाई है जिससे कि वह सशक्त और आत्मनिर्भर बन सके। इसी कड़ी में फिर से प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मातृशक्ति उद्यमिता योजना सहित कई अन्य कल्याणकारी योजनाएं बनाई है।
जिससे कि उनकी आर्थिक सहायता से लेकर स्वरोजगार स्थापित करने में मदद होती है। इसी संदर्भ में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मातृशक्ति उद्यमिता योजना महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बहुत ही अच्छा कदम है। जिससे उनका जीवन सुधर जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के अनुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में हरियाणा की स्थाई निवासी महिलाओं और लड़कियों को बैंकों के माध्यम से ₹300000 तक का लोन दिलवाया जाता है। इसके नियम है कि उनकी वार्षिक आय 5 लाख से अधिक ना हो तथा आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इस योजना के माध्यम से महिलाओं को 3 लाख तक का ऋण 7 प्रतिशत ब्याज दर की छूट पर दिलवाया जाता है। इस लोन के माध्यम से महिलाएं अपना रोजगार स्थापित करके दूसरे नागरिकों को रोजगार देने में सक्षम होती है। इन योजनाओं से महिलाओं को बहुत फायदा होता है क्योंकि अब वह किसी के ऊपर निर्भर नहीं होती।
वह आसानी से अपना जीवन यापन कर सकती हैं। जिससे कि उन्हें किसी के ऊपर निर्भर नहीं रहना होता। इसके अलावा भी प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं पहले से ही बनाई हुई है। जैसे छोटी बच्चियों के लिए सुकन्या योजना, लाडली योजना इसके अलावा भी कई योजना उनके लिए बनाई हुई है। जिससे कि वह आसानी से आगे चलकर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकती है।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…