अब हरियाणा में बदलेगा मौसम, लोगों को सताएगी ठंड और धुंध

हरियाणा में अब लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में भी अब गिरावट दर्ज की जा रही है। अगर बात करें  बीते 5 दिनों की तो अधिकतम तापमान में 5 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री गिरकर अब 8 डिग्री तक पहुंच गया है।

अगर मौसम विशेषज्ञ की माने तो मंगलवार को फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। जिले में बीती 6 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया था और 11 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है।

शाम व सुबह के समय अब लोग कपकपाते हुए नजर आते हैं। रात के समय तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिलती है। अब लगातार दो दिनों से हल्की धुंध पड़ने की आशंका जताई जा रही है। जिसके बाद तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी। ठंड बढ़ने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य भी खराब होते जा रहे हैं।

खांसी जुकाम और मौसम में बदलाव के कारण बुखार भी लोगों को परेशान कर रहा है। ऐसे में लोगों का अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो गया है क्योंकि मौसम में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

तापमान लगातार घट रहा है। जिससे छोटे बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। उन्हें ठंड अपने चंगुल में ले रही है। खांसी और जुखाम तो लोगों को अब आम बात हो गई है। लेकिन लोगों को थोड़ी सी सक्ति बरतने की जरूरत है, जिससे कि उनका स्वास्थ्य है ना बिगड़े।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 weeks ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 weeks ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

4 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago