हरियाणा और पंजाब में इन दोनों हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

वर्तमान में देखा जाए तो देश के कई हिस्सों में ठंड और कोहरा सक्रिय होता हुआ नजर रहा है। ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई है  जिससे लोगों को ठंड महसूस होनी शुरू हो गई है। अगर भारत मौसम विज्ञान विभाग की माने तो अगले 5 दिनों में उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में सुबह बहुत ज्यादा कोहरा छा सकता है।

जिससे ठंड में और भी बढ़ोतरी हो सकती है और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। आपको बता दे, इसी वजह से मौसम विभाग ने 17 और 18 दिसंबर को असम मेघालय और त्रिपुरा में भारी कोहरे का अनुमान लगाया है।

अगले दो दिनों में भारतीय प्रायद्वीप के सबसे दक्षिणी सिरे पर भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। बात करें 18 दिसंबर की तो केरल, माघी और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक लक्षद्वीप में भी ऐसा मौसम रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बात करें केरल और दक्षिण तमिलनाडु की तो यहां पर भी 17 और 18 दिसंबर को भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अगर बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां पर मौसम पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा के कारण सुबह ठंडक भरा रहेगा। इसलिए शनिवार को यहां सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से कम रहा था और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस कम हुआ था।

बात करें रविवार की तो मौसम विभाग ने यह भी बताया कि दिन में मौसम साफ रहा और बाकी समय हल्के कोहरे रहने की संभावना थी और अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। जिससे तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

ऐसे में बात करें हरियाणा की तो हरियाणा के सभी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की आशंका जताई जा रही है और कोहरा पड़ने की संभावना भी दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

6 days ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

7 days ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

3 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago