दुनिया के सबसे बड़े जंगलों में से एक है दक्षिण अमेरिका का अमेजन वर्षावन। ये वर्षावन अमेजन बेसिन के एक बहुत बड़े भूभाग पर फैला हुआ है। इस जंगल में 25 लाख कीटों की प्रजातियां रहती हैं। इसके अलावा, हजारों किस्म के पौधे और करीब दो हजार तरह के पशु-पक्षी रहते हैं। आइए अमेजन वर्षावन के बारे में कुछ दिलचस्प बातों को जाना जाए। आपको बता दे कि दुनिया की 20% ऑक्सीजन यहीं से आती है। इसलिए इसे ‘पृथ्वी का फेफड़ा’ भी कहा जाता है।
यह जंगल 2.1 मिलियन वर्गमील में फैला हुआ है। दक्षिणी अमेरिका से ब्राजील तक फैले इस जंगल के बारे में कहा जाता है कि अगर यह कोई देश होता तो दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश होता। इस जंगल को लेकर वैज्ञानिकों ने कहा है कि यह एक समय बाद पूरी तरह सूखा मैदान बन जाएगा। यहां की हरियाली खाली मैदान में बदल जाएगी।
अमेजन दुनिया का सबसे बडा उष्णकटिबंधीय वर्षावन है 55 लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक में फैला ये वर्षावन यह इतना बडा है कि ब्रिटेन और आयरलैंड इसमें 17 बार फिट हो जाएंगे यह दुनिया में 20 % ऑक्सीजन कि सप्लाई करता है।
वहीं डिस्कवर मैगजीन में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार अमेजन की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। 2004 से 2012 के बीच पेड़ों के कटने के मामले थोड़े कम थे लेकिन 2020 में ब्राज़ील के अमेजन जंगलों से पूरे दशक में सबसे ज्यादा पेड़ काटे गए थे।
2020 के पहले चार महीनों के दौरान ब्राजील में 1,202 वर्ग किमी जंगल को नष्ट कर दिया गया। इस वर्षावन के उत्तरी हिस्से में अमेजन नदी बहती है। यह सैकड़ों जलमार्गों का जाल है जो 6,840 किलोमीटर में फैला हुआ है। अधिकतर वैज्ञानिक इस बात पर सहमत हैं कि अमेजन दुनिया में नील नदी के बाद दुनिया की सबसे लंबी नदी है।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…