नवंबर का महिना कुछ खास राशियों के लिए बहुत अच्छा गुजरने वाला है। इसकी वजह नवंबर माह में हो रहा बुध, सूर्य और गुरु का राशि परिवर्तन है। जब भी कोई राशि परिवर्तन होता है तो इसका अन्य राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ता है। 2 नवंबर, मंगलवार को बुध ग्रह कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेगा।
वहीं 16 नवंबर को अपनी नीच राशि तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में जाएगा। गुरु की बात करें तो वह 20 नवंबर को कुंभ राशि में गोचर करेगा। ऐसे में सूर्य, बुध और गुरु के राशि परिवर्तन से नवंबर का महीना चार राशियों के लिए बहुत शुभ रहेगा।
मेष राशि के लिए नवंबर का महिना बेहद खास होने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में खुशियां दस्तक देने वाली है। पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। सुखों में वृद्धि होगी। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो ये समय उत्तम है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वहां आपको सफलता जरूर मिलेगी।
आर्थिक दृष्टि से भी नवंबर का महिना अच्छा रहेगा। पैसों की आवक बढ़ जाएगी। रुका हुआ धन मिलेगा। धन कमाने के नए अवसर भी मिलेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेना आपके लिए शुभ रहेगा।
कर्क राशि के लिए नवंबर का महिना काफी अच्छा बीतने वाला है। यदि आप कोई नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं या वर्तमान व्यापार को फैलाना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए उत्तम रहेगा। आपके काम की तारीफ होगी। नौकरी में उन्नति होगी। जीवनसाथी के साथ आप एक अच्छा समय बिताएंगे। दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा।
यदि आप नई जॉब खोज रहे हैं तो अप्लाई करने के लिए यह समय उत्तम रहेगा। पैसों को लेकर भी इस माह में कोई दिक्कत नहीं आएगी। जितना धन खर्च होगा उतनी कमाई भी हो जाएगी। प्रेम से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि के लिए नवंबर का माह बहुत शुभ रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जो आपको कार्यों में सफलता दिलाएगा। जॉब और बिजनेस दोनों के लिए ये समय उत्तम रहने वाला है। इसलिए व्यापार और नौकरी में तरक्की चाहते हैं तो इस माह जीतोड़ मेहनत कर लें।
जो लोग आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें इस माह में कोई दिक्कत नहीं आएगी। धन आगमान होता रहेगा। बस आप इस अवसर को हाथ से जाने न दें। आलस की बजाय मेहनत पर ध्यान दें। लाइफपार्टनर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दोनों इस माह में खूब एन्जॉय करेंगे।
शुक्र राशि के परिवर्तन के चलते मकर राशि के जातकों के लिए नवंबर का माह शानदार रहने वाला है। नौकरी से लेकर व्यापार तक आपको लाभ ही लाभ मिलेगा। पैसों की भी इस माह कोई किल्लत नहीं रहेगी।
वैवाहिक जीवन में सुखों का आगमन होगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेना आपके लिए शुभ साबित होगा। प्रेम से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
जिन जातकों की शादी नहीं हो रही है उनका इस माह रिश्ता तय हो सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह सफल होगा।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…