Categories: कुछ भी

हरियाणा: इन शर्तों के तहत महिला विकास निगम के ऋणी का होगा ब्याज माफ

हरियाणा सरकार ने ‘वन टाइम सेटलमेंट स्कीम’ के तहत हरियाणा महिला विकास निगम से ऋण लेने वाली महिला लाभार्थियों का ब्याज माफ करने का निर्णय लिया है। इस स्कीम के तहत उन महिला लाभार्थियों का ब्याज माफ किया जाएगा जो 31 मार्च, 2019 को कुल बकाया मूलधन राशि की अदायगी एकमुश्त या किस्तों में 2 दिसम्बर, 2021 से पहली जून, 2022 तक कर देंगी।

निगम के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि महिला को ब्याज माफी का लाभ केवल पूर्ण बकाया पड़ी मूलधन राशि की अदायगी पर ही दिया जाएगा।

इस स्कीम की समय सीमा छः महीने यानि 2 दिसंबर, 2021 से पहली जून, 2022 तक है। इसके बाद स्कीम की समय सीमा बढ़ाने के संबंध में किसी भी प्रकार का अनुरोध मान्य नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि महिला ऋणियों के उत्तराधिकारियों या जमानतदारों को चाहिए कि वे इस अनूठी योजना के तहत अपने समस्त बकाया मूलधन ऋण की पहली जून, 2022 तक पूर्ण अदायगी कर शत-प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ उठाएं।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए निगम के जिला कार्यालय या मुख्यालय पर संपर्क किया जा सकता है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago