हरियाणा-पंजाब में हुई इतनी बड़ी ठगी, 400 लोग हुए शिकार, दर्ज हुई FIR

हरियाणा में धोखाधडी और ठगी के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। जींद जिले के एक गांव लोगों को पेंसिल बनाने का कारोबार शुरू करवाने का झांसा देकर करीब आठ करोड़ रुपये ठगी को अंजाम दिया। मंगलवार को पीड़ितों ने हरियाणा के जींद जिले के नरवाना शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार हरियाणा व पंजाब के करीब 400 लोगों के साथ यह ठगी हुई है। इस पर लोगों ने कार्यवाही करने की मांग को लेकर रोष जताया।

नरवाना शहर थाना पहुंचे लोगों ने बताया कि नरवाना क्षेत्र के अमरगढ़ गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा कंपनी चलाई जा रही थी। इसमें उन्हें पेंसिल बनाने का कारोबार ऑफर किया गया। उसने कहा कि वह मशीन व कच्चा माल देगा और तैयार माल खुद ही उठाएगा। इससे कारोबार में मोटा मुनाफा भी होगा।

लोगों का कहना है कि आरोपितों ने उनसे माल भी उठाया लेकिन इसका भुगतान नहीं किया। ऐसे में लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। कंपनी द्वारा एक मशीन, चैंबर, चार हजार पेंसिल, 100 लकड़ी स्टैंड, गम व दो साल की वारंटी का एग्रीमेंट किया गया था।

एग्रीमेंट के अनुसार कंपनी द्वारा कच्चा माल देकर तैयार माल (पेंसिल) लिया जाना था। करीब छः महीने से यह कारोबार शुरू हुआ था। शुरुआत में अच्छा मुनाफा भी दिया जा रहा था। लेकिन अब कुछ महीने से अचानक कंपनी ने माल उठाना बंद कर दिया। यहां तक की कार्यालय पर भी ताला लगा हुआ है। इसके बाद लोगों ने पुलिस का सहारा लिया है।  

दो लाख रुपए में खरीदी मशीन

शहर थाना पहुंचे लोगों ने बताया कि रोजगार की वजह से लोग इनसे जुड़ते चले गए। अब तक करीब 400 लोग यह मशीन ले चुके हैं। लोगों ने कहा कि उन्हें कंपनी ने दो लाख रुपये में मशीन दी है। इसके अलावा सामान के पैसे अलग से। ऐसे में यह करीब आठ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी है।

लोगों ने बताया कि हरियाणा व पंजाब में आरोपी ने यह मशीनें बेची हैं। इसमें प्रदेश के जींद, कैथल, पानीपत जिलों के लोग कंपनी से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा पंजाब के भी कुछ क्षेत्रों के लोगों ने यह मशीन ली हैं।

नरवाना के शहर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह का कहना है कि इस मामले में कई जगह से शिकायतें आई हैं। जिस व्यक्ति पर आरोप लगाए गए हैं, उसका पता लगाया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago