Categories: ख़ास

क्या आपको पता है की ACP, DCP, DSP और SSP में क्या अंतर होता है?

एक पुलिस अधिकारी के रूप में करियर को समाज में सबसे प्रतिष्ठित पदों में से एक माना जाता है। यदि आपको समाज की सेवा करने का शौक है, तो पुलिस विभाग को चुनना सबसे सफल और सही करियर विकल्प है। भारत में पुलिस अधिकारियों के लिए कई पदनाम हैं। भारतीय पुलिस में अलग-अलग रैंक के अफसर होते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इन सभी के बारे में नहीं जानते हैं।

वैसे ये कोई बहुत जटिल काम नहीं है और आप इनके बैज को देखकर पता लगा सकते है कि इनमें फर्क क्या है। इंस्पेक्टर से उच्च पद होता है डीएसपी (DSP) का, DSP की वर्दी में कंधे पर तीन स्टार लगे होते हैं। अडिश्नल डिप्टी कमिश्नर या अडिश्नल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) का पद डीएसपी (DSP) से उच्च का होता है। एएसपी की वर्दी पर एक अशोक स्तंभ होता है।

एसीपी और डीसीपी के ये दोनों ही पद पुलिस विभाग के अंर्तगत आते हैं ये दोनों पद एक सम्मानजनक पद होते हैं, जिन्हे प्राप्त करने के लिए लोगों को बहुत अधिक मेहनत करनी होती हैं, जिसके बाद वो ये पद प्राप्त करने में कामयाब हो पाते है। जो लोग इन दोनों पदों को प्राप्त कर लेते हैं उन्हें सम्मान के साथ-साथ अच्छी सैलरी भी प्रदान की जाती है। डीसीपी का फुल फॉर्म “डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस” होता है। इसे हिंदी भाषा में “सहायक पुलिस उपायुक्त” कहा जाता है।

इस पद को प्राप्त करने वाले व्यक्ति को दी जाने वाली पुलिस वर्दी पर अशोक स्तम्भ और 3 स्टार लगे हुए होते है। वर्दी पर लगे इन स्टारों से ही डीसीपी की पहचान की जाती है क्योंकि, कई स्थानों पर एसएसपी को डीसीपी कहा जाता है तो कई जगहों पर एसपी को डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कहा जाता है लेकिन इन स्थानों पर एसीपी कहे जाने वाले पुलिस वालों की वर्दी पर स्तम्भ के साथ केवल एक ही स्टार लगा होता है।

Avinash Singh

Avinash Singh - A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 weeks ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 weeks ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

4 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago