Categories: जिला

हरियाणा के छोटे शहर की बेटी ने दुनिया में लहराया देश का झंडा, यूनेस्को में हासिल किया अच्छा पद

हरियाणा की बेटियों ने हर जगह अपने राज्य का नाम रोशन किया है। वह हर कार्य पूरी लगन और मेहनत से करती हैं। उन्होंने देश भर में प्रदेश का नाम रोशन किया है। आज भी हम एक बेटी के बारे में आपको बताने वाले हैं, लेकिन इससे पहले भी कई युवा अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया में देश प्रदेश के साथ-साथ अपने परिवार का नाम भी रोशन किया है। आज जिस बेटी के बारे में आपको हम बताने वाले हैं वह कलायत की रहने वाली हैं। उनका नाम दिव्या शर्मा है। उन्होंने यूनेस्को में बड़ा पद हासिल किया है। जिससे उन्होंने प्रदेश का और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। इससे दिव्या के घरवालों को लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

आपको बता दें हरियाणा के छोटे से शहर कयालत की बेटी दिव्या शर्मा का यूनेस्को में पेरिस स्थित हेड ऑफिस में सीनियर शोध सलाहकार के पद पर चयन हुआ है। आपको बता दें इससे पहले उन्होंने जर्मनी में पीएचडी की है। और ओईसीडी पेरिस में इंटर्नशिप कर रही है। दिव्या के पिता मुकेश कलायत स्थित सरकारी अस्पताल में अधिकारी के पद पर नियुक्त है।

आपको बता दें,  उन्होंने इस उपलब्धि को पाने से पहले अपने छोटे से शहर से ही प्रारंभिक शिक्षा हासिल की थी। जिसके बाद में कुछ पढ़ाई के लिए वह मोहाली चली गई। और वहां से आईआईएसर से मैथ में ms किया। लेकिन इतनी पढ़ाई के बाद भी उनके मन में इसे भी अधिक शिक्षित होने की जिज्ञासा थी। इसके लिए उन्होंने अपने परिवार से बात की और जर्मनी की ओर रुख कर लिया और वहां पीएचडी की।

आपको बता दें, यूनेस्को में अपनी नियुक्ति के दौरान दिव्या आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन पैरिस में इंटर्नशिप कर रही थी। अपनी इस कामयाबी के बाद कहा कि उनका हमेशा से ही यूनेस्को के माध्यम से दुनिया की सेवा करें और आज उनका यह सपना पूरा होने जा रहा है। वह अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पिता मुकेश शर्मा और महा सुनीता रानी को देती हैं। उनके परिवार में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

दिव्या की इस कामयाबी पर उनके परिवार रिश्तेदार और पड़ोसियों में खुशी की लहर है, तो वहीं राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्या शर्मा ने अपने परिवार के साथ साथ हरियाणा प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। वह बधाई का पात्र हैं। उन्होंने अपनी कठिन मेहनत से इस उपलब्धि को पाया है। उन्हें सरकार की तरफ से बहुत सारी शुभकामनाएं और उज्जवल भविष्य की कामना दी है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago