Categories: कुछ भी

फिर बदला मौसम का मिजाज, 25 फरवरी को हो सकती है बारिश, किसानों पर पड़ेगा बुरा असर

मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। दिन में तेज धूप तो वहीं शाम होते होते ठंडी ठंडी हवाएं चलने लगती हैं। कभी धूप, कभी बादल तो कभी धुंध के कारण किसान भी परेशान हो रहे हैं। मौसम का यह मिजाज लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा। बीते 2 दिनों से आसमान बादलों से घिरा हुआ था और ऐसे में बरसात की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन बुधवार देर शाम को मौसम एकदम साफ हो गया।

इसका असर वीरवार सुबह देखने को मिला। लगभग 15 दिनों बाद अचानक धुंध छा गई, जिससे 100 मीटर से आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

तापमान में अचानक हुई बढ़ोत्तरी से लोगों ने अपने गर्म कपड़े भी पहनने बंद कर दिए थे। लेकिन वीरवार को छाई धुंध के कारण तापमान में गिरावट आ गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा।

यात्रियों को हो रही परेशानी

सुबह सुबह धुंध छाने के कारण वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। इसकी वजह से स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों की वैन भी समय पर नहीं पहुंच पाई जिससे उनको स्कूल पहुंचने में काफी देरी हुई।

इसके अलावा सुबह चलने वाली रोडवेज की बसें भी 15 से 20 मिनट लेट थी। जिससे वह अपने निर्धारित समय पर यात्रियों को नहीं पहुंचा पाई और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कैसे रहेंगे आने वाले दिन

मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। 25 फरवरी की शाम को इसका असर देखने को मिलेगा। साथ ही जिले में 26 व 27 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे किसान को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। अगर इस समय बारिश होगी तो फसलों पर इसका बुरा असर होगा।

हिसार, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मदन लाल खीचड़ ने कहा कि राज्य में एक और पश्चिमी विक्षोभ दिखने का अनुमान है। 25 फरवरी की शाम के बाद इसका असर देखने को मिलेगा। ऐसे में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सिंचाई करते समय किसान मौसम का विशेष ध्यान रखें।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago