फरीदाबाद: मनचलों से परेशान स्कूल की छात्रा ने किया सुसाइड, आरोपी है फरार

मनचले की हरकतों से तंग आकर फरीदाबाद के सेक्टर-3 में रहने वाली एक 12वीं कक्षा की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। फरीदाबाद के रहने वाली एक छात्रा को मनचले की हरकतों ने इतना परेशान कर दिया कि उसने तंग आकर जहर खा लिया और जिसके बाद उसकी निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

आपको बता दें कि इस लड़की को एक मनचला पिछले काफी दिनों से परेशान कर रहा था। इसकी हरकतों से यह छात्रा और इसके परिवार वाले काफी दुखी हो चुके थे। हालांकि इस पूरे मामले की शिकायत परिजनों ने पहले पुलिस को नहीं दी थी।

लेकिन लगातार मनचले से परेशान होकर परिजनों का जीना दुश्वार हो चुका था, जिसके बाद देर रात लड़की ने अपने घर पर ही जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

हालांकि पुलिस की माने तो परिजनों के बयानों के आधार पर उस मनचले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago