Categories: कुछ भी

फिर बदल रहा मौसम का मिजाज, हरियाणा के इन इलाकों में 7 मार्च को हो सकती है बारिश

एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भारत (India weather) के उत्तरी-पश्चिमी मैदानी इलाकों (plains) में यानी हरियाणा, पंजाब (Punjab) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कुछ हिस्सों में लगातार देखने को मिल रहा हैं। हाल ही में 2 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश (rain) आई। इस वजह से मौसम में ठंडक बढ़ गई थी। लेकिन अब एक और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का आंशिक प्रभाव प्रदेश में देखने को मिल सकता है। यह विक्षोभ 7 मार्च को प्रदेश के उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर प्रभाव डालेगा। मौसम विभाग ने छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना भी जताई (Rain In Haryana) है।

गुरुवार को राज्य में फतेहाबाद (Fatehabad) का तापमान सबसे कम 9 डिग्री सेल्सियस (temperature in haryana) रहा। वहीं 29.1 डिग्री सेल्सियस के साथ पानीपत (Panipat) का तापमान सबसे अधिक रहा।

हिसार का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। वहीं हिसार (Hisar) का अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 3.3 डिग्री कम था।

तापमान के आंकड़े

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (Haryana Agricultural University) के मौसम वैज्ञानिक (meteorologist) डॉ. एम एल खीचड़ के अनुसार हरियाणा (Haryana) में 9 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के आंशिक प्रभाव से राज्य में 6 और 7 मार्च को आंशिक बादल (partly cloudly) रहने और हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।

7 मार्च को उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर गरज-चमक (thunderstorm) व बूंदाबांदी (Drizzling) की संभावना है। बाद में 8 व 9 मार्च को मौसम आमतौर पर खुश्क (dry) रहने व दिन के तापमान (Temprature) में हल्की बढ़ोत्तरी हो सकती है। लेकिन रात में तापमान सामान्य के आस-पास रह सकता है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago