Categories: कुछ भी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बड़ी मांग, हरियाणा को चाहिए अपना अलग हाईकोर्ट

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा व पंजाब द्वारा दोनों राज्यों के लिए अलग-अलग उच्च न्यायालय स्थापित किए जाने की मांग की गई है। दोनों राज्यों के लिए अलग-अलग उच्च न्यायालय स्थापित किए जाने की दिशा में दोनों राज्यों द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय को विधिवत रूप से प्रस्ताव किया जाएगा। नई दिल्ली में विज्ञान भवन में विधि और न्याय मंत्रालय द्वारा आयोजित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में भाग लेने के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा के लिए अलग से उच्च न्यायालय स्थापित किए जाने की मांग संयुक्त सम्मेलन में की गई।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भी  पंजाब के लिए अलग से उच्च न्यायालय स्थापित किए जाने की मांग की गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि संयुक्त बैठक में चंडीगढ के लिए भी अलग से उच्च न्यायालय स्थापित किए जाने की मांग की गई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में न्यायिक अधिकारियों की चयन प्रक्रिया हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से किए जाने की मांग भी गई। उल्लेखनीय है कि गत कुछ समय से हरियाणा में न्यायिक अधिकारियों की चयन प्रक्रिया उच्च न्यायालय द्वारा की जाती है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की संयुक्त बैठक की कार्यसूची में शामिल विभिन्न सात विषयों पर चर्चा हुई। न्यायालयों के लिए आधारभूत संरचना के लिए बजट उपलब्धता के संदर्भ में संयुक्त सम्मेलन में हरियाणा राज्य के प्रति संतोष व्यक्त किया गया।

संयुक्त सम्मेलन में हरियाणा राज्य द्वारा न्यायालयों की ई-प्रणाली को राजस्व विवरण से भी जोडने के सुझाव को उपयोगी बताया गया। कानूनी सहायता को और अधिक सक्षम बनाए जाने के संदर्भ में भी संयुक्त सम्मेलन में विचार-विमर्श हुआ।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago