वीकेंड पर हर किसी का मन शांत जगह पर जाने के लिए करता है। ऐसे में हरियाणा वासी झीलों पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। यहां आपको प्रकृति (Famous Tourist Places in Haryana) का एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। और फिलहाल मौसम भी काफी सुहावना है, ऐसे में घूमने का मजा भी दुगना होगा। इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा में मौजूद कुछ प्रमुख झीलों (Famous Lakes in Haryana) के बारे में बताएंगे जहां आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ अच्छा समय (Major Lakes of Haryana) बिता सकते हैं। झीलों के पास की हरियाली देख मन को काफी सुकून मिलेगा। इसके साथ ही आप यहां बोटिंग (Boating) का भी मजा के सकते हैं।
इस समय हरियाणा काफी तेजी से विकसित हो रहा है। केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर में ही नहीं बल्कि यहां का पर्यटन भी अब पहले से काफी विकसित हुआ है। हरियाणा का खानपान और खेल तो पहले ही देश विदेश में काफी प्रसिद्ध है। अब पर्यटन भी धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है।
तिल्यार झील (Tilyar Lake) हरियाणा के फेमस पर्यटक आकर्षणों (Famous Picnic Spots in Haryana) में से एक है। यह झील करीब 132 एकड़ में फैली हुई है। यह दिल्ली से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ आकर अच्छा समय बिता सकते हैं। आपको यहां अलग-अलग तरह के पक्षी देखने को मिलेंगे। साथ ही यहां हरियाली भी बहुत है इसे देख कर मन को सुकून मिलेगा। यहां आप बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही झील के पास तिल्यार चिड़ियाघर भी है।
महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक दानवीर कर्ण के नाम रखी गई करनाल की कर्ण झील पर्यटकों का मन मोह लेती है। कहा जाता है कि कर्ण ने अपने कवच और कुंडल यहीं दान किए थे। यह झील चंडीगढ़ और दिल्ली से करीब 125 किलोमीटर की दूरी पर है। यह जगह पिकनिक के लिए बहुत ही अच्छी है। यहां पर आप वोटिंग के भी मजे ले सकते हैं। साथ ही बच्चों के लिए यहां कई चीजें हैं। यहां पर झूले भी लगे हुए हैं। इसके अलावा इस झील में आपको बहुत सारे बत्तख और मछलियां देखने को मिलेंगी।
हरियाणा की साइबर सिटी में मौजूद दमदमा झील प्रदेश की छोटी सी झील है। सन 1947 में इसे अंग्रेजों द्वारा बारिश के पानी को इकट्ठा करने के लिए बनाया गया था। दमदमा झील का कुल क्षेत्रफल लगभग 12.14 वर्ग किलोमीटर है। यह अरावली की पहाड़ियों से घिरी एक खूबसूरत झील है। घूमने के लिए दिन का समय बहुत ही बेहतर है। वही मौसम की बात करें तो सर्दी या मॉनसून में यहां आना सबसे अच्छा है। यहां पर आप बोटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां ऊंट की सवारी जैसे कई एक्टिविटीज कर सकते हैं। बच्चों के लिए यह जगह बहुत ही मजेदार होने वाली है।
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में मौजूद ब्रह्मसरोवर ना सिर्फ पर्यटन की दृष्टि से बल्कि हिंदू धर्म के लिए भी एक प्राचीन और पवित्र स्थल है। यहां का कुंड जलकुंड हिंदुओं के लिए बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस सरोवर का उल्लेख आपको महाभारत और वामनपुराण में भी मिलता है। यहां भगवान शिव का एक मंदिर भी है जहां एक पुल के माध्यम से पहुंचा जा सकता है। यह झील एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झीलों में से एक है। इसकी लंबाई करीब 3600 फीट चौड़ाई 1500 और 45 फीट इसकी गहराई है और यह सरोवर करीब 100 एकड़ में फैला हुआ है। यह जगह घूमने के लिए बहुत ही अच्छी है। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ आकर इस झील का आनंद ले सकते हैं।
राजधानी चंडीगढ़ में आकर्षण के मुख्य केंद्रों में से एक है सुखना लेक नौका विहार यहां का मुख्य आकर्षण है इसके अलावा आप यहां कई अन्य चीजें भी कर सकते हैं आप यहां रॉक क्लाइंबिंग और मिनी स्विंग जैसी एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं। सर्दियों के समय सुखना कई साइबेरियाई, सारस, क्रेन जैसे कई प्रवासी पक्षियों के लिए एक अभ्यारण्य है।
इंडस्ट्रियल टाउन की बड़खल झील लोगों के लिए आकर्षण का एक केंद्र है। इस झील का निर्माण 1947 में भूमि के कटाव को रोकने के लिए किया गया था। यह एक मानव निर्मित झील है। इसे अरावली की पहाड़ियों के बीचो-बीच बनाया गया था। इस झील के आसपास आपको कई ऐतिहासिक जगह भी देखने को मिलेंगी। फैमिली पिकनिक के लिए यह जगह बहुत ही अच्छी है। यहां पर आप काफी अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां हरियाली के साथ-साथ आप प्रकृति से थोड़ा जुड़ पाएंगे।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…