Categories: कुछ भी

हरियाणा के इस जिले में बनेगी एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी, 554 एकड़ में होगी स्थापित

हरियाणा में लगातार नए-नए प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है। प्रदेश की सड़कों के साथ-साथ सरकार किसानों के लिए भी कई योजनाएं चला रही है। सरकार लगातार किसानों की समस्याओं को हल करने में जुटी हुई है। किसानों को उनकी फसलों का फल सब्जियों का सही दाम मिले इसके लिए वह लगातार प्रयत्न कर रहे हैं। अभी हाल ही में एक जानकारी मिली है, जिसमें बताया गया है कि हरियाणा में देश और एशिया की सबसे बड़ी फल व सब्जी मंडी बनने वाली है। इसके लिए अधिकारियों ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं और अब इस मंडी को बनाने का काम अब तेज गति से चल रहा है।

बता दें कि यह सब्जी मंडी हरियाणा के सोनीपत में बनने वाली है कहा जा रहा है कि यह मंडी अपने निर्धारित समय से 6 महीने पहले ही बनकर तैयार हो जाएगी और यह जानकारी खुद हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने दी है। सरकार का यह फैसला किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा।

मुख्य सचिव ने बताया की अब सोनीपत में एशिया और देश की सबसे बड़ी फल व सब्जी मंडी स्थापित की जाएगी संजीव कौशल के अनुसार इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट गन्नौर सोनीपत देश की ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे बड़ी फल व सब्जी मंडी होने वाली है।

इस प्रोजेक्ट के बारे में मंडल बोर्ड की अध्यक्षता के दौरान चर्चा की गई। इसके अलावा अधिकारियों को भी इस संबंध में कई निर्देश जारी किए गए हैं।

किसानों और FPOS को मिलेगी ज्यादा जगह

इस बैठक में संजीव कौशल ने अधिकारियों को ये भी कहा है कि मार्केट में किसानों और एफपीओस के लिए ज्यादा से ज्यादा जगह उपलब्ध कराई जाए। वहीं उनके मुताबिक प्री-इंजीनियरिंग और स्टील स्ट्रक्चर की गुणवत्ता भी नीति आयोग और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार ही बनाई जानी है। इसके अलावा भी बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई है।

डेडलाइन से पहले ही तैयार हो जाएगी मंडी

बता दें कि 30 महीनों में इस मंडी को बनाया जाना था लेकिन अब 6 महीने पहले ही इस मंडी को बनाकर तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया है। यह प्रोजेक्ट 554 एकड़ भूमि पर पूरा किया जाएगा। वही मुख्य सचिव ने इस बात का भी विश्वास दिलाया कि निर्धारित समय में ही इस परियोजना को पूरा कर दिया जाएगा। प्री बिड मीटिंग के बाद 30 अप्रैल को इसके लिए निविदाएँ खोली जा सकती हैं।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago