Categories: कुछ भी

हरियाणा के इन 6 हजार गांवों के लिए सरकार ने बनाई जबरदस्त योजना, जानें क्या-क्या मिलेगा फायदा

हरियाणा सरकार में प्रदेश की जनता के लिए एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है इससे हरियाणा के 6000 गांव को फायदा होने वाला है। इस योजना से लोगों की सेहत तो बनेगी ही साथ ही साथ युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। वहीं नशे से दूर रखने के लिए सरकार की योजना कारगर साबित होगी। हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचे थे। 

बता दें कि सरकार प्रदेश के करीब छः हजार गांवों में दो एकड़ जमीन पर पार्क या व्यामशालाएं बनाने की योजना है। इसके लिए जल्दी ही हरियाणा में एक हजार कोच और योग शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इससे युवाओं को नौकरी के भी अवसर प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें रचनात्मक कार्यों से जोड़ना बेहद आवश्यक है। इसके तहत सरकार की ओर से खासकर खेलों से जोड़ने पर कार्य किया जा रहा है।

प्रदेश में 1100 खेल नर्सरियां बनाई जा रही हैं, इनके बनने से युवाओं में खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा। उनमें खेल भावना का सृजन होगा। जब उनका मन रचनात्मक कार्यों व खेलों में लगेगा तो वह नशे की तरफ नहीं जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव में दो एकड़ में पार्क/व्यामशाला बनाने की योजना है। इनके संचालन के लिए एक हजार कोच और योग शिक्षक भर्ती की योजना तैयार कर ली गई है।

यह योजना प्रदेश के छह हजार गांव में लागू करेंगे। हरियाणा सरकार ने पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे होगे खराब जैसी कहावत को बदल दिया है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago