Categories: ख़ास

खुशखबरी: दिल्ली की तरह अब हरियाणा में भी बेटियों को मिलेगी फ्री बस सेवा, प्रदेश सरकार ने की घोषणा

हरियाणा की बेटियों और महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। अब दिल्ली की तरह ही हरियाणा में भी महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा (Free bus service for women in Haryana) का प्रावधान कर दिया गया है। अब से बेटियों को बस यात्रा करते समय किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। हरियाणा सरकार की इस पॉलिसी की अधिकृत तौर पर घोषणा भी की जा चुकी है।

इससे प्रदेश में पढ़ने वाली लड़कियों को काफी लाभ होगा। राज्यभर में सरकारी परिवहन की बसों में बेटियों को यह सुविधाएं दी जा रही है।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है। अब से प्रदेश में पढ़ने वाली सभी लड़कियां और महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। हरियाणा में शिक्षा ग्रहण कर रही महिलाओं को सरकारी बसों में फ्री यात्रा (Free travel in government buses in Haryana)के लिए पास उपलब्ध कराया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस संबंध में कहा कि गत वर्ष हरियाणा सरकार ने प्रदेश के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक कदम उठाए हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान जारी किए संकल्प पत्र की लगभग 40 प्रतिशत घोषणाओं को पूरा किया जा चुका है।

महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में शिक्षा प्राप्त कर रहीं लड़कियों और महिलाओं को हरियाणा सरकार से परमिट प्राप्त करने वाली सभी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। जल्दी ही सभी पात्र लड़कियों व महिलाओं को निशुल्क बस पास उपलब्ध करवाये जाएंगे।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago