Categories: ख़ास

हरियाणा की बेटी ने बनाया 4 इंच का ड्रोन, अब PM मोदी के साथ सैटेलाइट मिशन लांच में होगी शामिल

अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की सहायता से मात्र दो महीने में ही 4 इंच का ड्रोन बनाकर हरियाणा की चार छात्राओं ने अगले साल फरवरी 2023 में होने वाले इवेंट का Golden Pass प्राप्त kr लिया ।

खेलों के बाद हरियाणा की बेटियां अब विज्ञान एवं तकनीक में भी उड़ान भर रही है। गांव हाबड़ी की बेटी ने 4 इंच का ड्रोन बनाकर अपने गांव व प्रदेश का नाम रोशन किया। इसी उपलब्धि की बदौलत ही वे इंडियन स्पेस सेंटर चेन्नई में प्रधानमंत्री के साथ सैटेलाइट मिशन लांच में भाग लेगी। Middle Class किसान परिवार में जन्मी गोरी शर्मा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय हाबड़ी की छात्रा है।

मात्र 2 महीने में सीख गई ड्रोन बनाना

गौरी ने साइंस में रूचि नही होने के बाद भी 2 महीने में ही ड्रोन बनाने की तकनीक को पूरी तरह सीख गई। गौरी ने बताया कि उसकी सांइस में बिल्कुल भी रूचि नहीं थी, वह गणित में बहुत रूचि रखती है। अपनी हायर स्टडी भी विदेश में कॉमर्स की पढ़ाई करना चाहती थी, परंतु ड्रोन बनाने के बाद उसकी साइंस और इंजीनियरिंग में भी रुचि बढ़ गई है। अमेरिकन इंडिया फाऊंडेशन के मदद से केवल 2 महीने में ही 4 इंच का ड्रोन बनाकर हरियाणा की 4 छात्राओं ने अगले साल फरवरी 2023 में होने वाले इवैंट का गोल्डन पास लिया।

छात्राओं ने प्राप्त किया गोल्डन पास

अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की सहायता से मात्र दो महीने में ही 4 इंच का ड्रोन बनाकर हरियाणा की चार छात्राओं ने अगले साल फरवरी 2023 में होने वाले इवेंट का Golden Pass प्राप्त कर लिया है। इन चारों छात्राओं के लिए यह पहला सुनहरा मौका होगा जब इंडियन स्पेस सेंटर चेन्नई में प्रधानमंत्री के साथ ये विद्यार्थी सैटेलाइट मिशन लांच में शामिल होंगी। ये चारों छात्राएं हरियाणा के सरकारी स्कूल में पढ़ रही है जिसमें एक कैथल जिला के हाबड़ी के सरकारी स्कूल, दो पंचकूला, एक अंबाला के सरकारी स्कूल की छात्रा है। इन चारों छात्राओं को यह गोल्डन पास बुधवार को कलाग्राम में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (AIF) और IBM द्वारा आयोजित पीको सेटेलाइट और ड्रोन के Launch के समय प्रदान किए गए। छात्राओं ने अपने द्वारा बनाए गए डॉन का प्रदर्शन भी आम जनता के सामने किया।

Anila Bansal

I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago