Categories: ख़ास

हरियाणा रोडवेज के चालक-परिचालक ने दिखाई मानवता , खोये हुए बच्चे को ढूंढ परिजनों को सौंपा

आज के समय में बहुत कम ऐसे लोग हैं जो इंसानियत दिखाते हैं। ज़्यादातर लोगों को सिर्फ खुद से ही मतलब होता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल कुछ खबर ऐसी आती हैं जिससे ये साबित होता है कि वाकई आज भी दुनिया में इंसानियत जिंदा हैं। हाल ही में इस बात को हरियाणा रोडवेज के चालक और परिचालक ने भी साबित कर दिया गया है।



हरियाणा रोडवेज के चालक सुरेंद्र सिंह और परिचालक जयबीर सिंह ने इंसानियत की मिसाल को पेश कर दिया है। दरअसल दोनों ने मिलकर खोये हुए एक किशोर को उसके घर सही सलामत पहुंचाया है। हर कोई चालक और परिचालक की तारीफ कर रहा है। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें

चालक परिचालक ने कड़ी मेहनत से ढूंढा खोया हुआ किशोर



हरियाणा रोडवेज के चालक और परिचालक इस समय काफी सुर्खियों में हैं जिनकी खूब तारीफ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक भिवानी ज़िले के सिवानी का एक किशोर परिजनों से मतभेद के बाद 200-300रु लेकर घर से भाग गया। दिल्ली आईएसबीटी पर बच्चे ने एसटीडी बूथ के बारे में पूछा लेकिन कहीं नहीं मिला। किशोर के अनुरोध पर चालक ने अपने फोन से उसे कॉल कराया लेकिन बच्चे ने कुछ सेकेंड में ही कॉल काट दिया और चला गया।

इसके बाद उसी नंबर पर परिजनों का कॉल आया और उन्होंने चालक को सब कुछ बताया। जिसके बाद चालक और परिचालक उस बच्चे को ढूँढने के काम पर लग गए। हरियाणा रोडवेज की बस थी इसलिए ज़िम्मेदारी भी ज्यादा थी। मशक्कत के बाद दोनों ने मिलकर बच्चे को ढूंढा और परिजनों को सूचित किया।


खुद छोड़कर आए घर



परिजनों ने चालक से कहा कि वे उसे पुलिस स्टेशन में दे दें और वहाँ से वे उसे लेकर चले जाएंगे सुरेंद्र और जयबीर ने खुद बच्चे को छोड़कर आने का फैसला किया। बच्चा भी काफी समझाने के बाद घर जाने के लिए राज़ी हुआ। आधी राता बस भिवानी पहुँच गई और बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया। अब सुरेंद्र और जयबीर की जमकर तारीफ हो रही है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago