Categories: ख़ास

वेटलिफ्टर दीपक पर गर्व कर रहा है हरियाणा, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया परिवार का मान

देश विदेश में समय समय पर अलग अलग खेलों का आयोजन होता रहता है। वहीं इस समय भारत में भी 36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। ये प्रतियोगिता गुजरात में आयोजित हो रहे हैं। नेशनल गेम्स में अलग अलग कैटेगरी में प्रतियोगिताएं हो रही और हरियाणा वाले भी अपना दमखम दिखा रहे हैं।

हरियाणा के खिलाड़ी भी एक के बाद एक लगातार कई मेडल ला रहे हैं और मेडलों की लिस्ट में सबसे शीर्ष पर हैं। वहीं अब हरियाणा के वेटलिफ्टर ने हरियाणा के खाते में एक और गोल्ड मेडल जोड़ दिया है। हरियाणा के जींद के दीपक लाठर ने ये गोल्ड हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं वेटलिफ्टर दीपक से जुड़ी पूरी खबर.



हरियाणा के वेटलिफ्टर ने किया कमाल



हरियाणा वाले नेशनल गेम्स में वाकई कमाल कर रहे हैं। कुश्ती के मुक़ाबले में अब तक हरियाणा 9 मेडल हासिल कर चुका है जिसमें 3 गोल्ड, 2 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल है। अब तक देश 18 गोल्ड मेडल हासिल कर चुका है। हाल ही में हरियाणा के जींद के रहने वाले वेटलिफ्टर दीपक लाठर ने भी गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ा दिया है। दीपक की इस शानदार जीत पर पूरे प्रदेश को उस पर गर्व हो रहा है.

दीपक ने गुजरात के गांधीनगर में आयोजित स्नैच 145 किलोग्राम, क्लीन एंड जर्क में 170 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। ऐसे में अब दीपक के परिवार में खुशी का माहौल है और हर कोई दीपक को बधाई दे रहा है। लेकिन ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी दीपक कई खेलों में कई मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।



इस अवार्ड से किया जा चुका है सम्मानित



2018 में दीपक कॉमनवेल्थ गेम्स में भी कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं। अब तक दीपक ने 12 अंतर्राष्ट्रीय मेडल जीत लिए हैं। इसके अलावा दीपक ने कई चैंपियनशिप में मेडल अपने नाम किए हैं। 2015 में राष्ट्रपति द्वारा दीपक को बेस्ट युवा नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago