बच्चो की 6 साल की उम्र जहां खेलने कूदने, मौज मस्ती करने के लिए होती हैं, वहीं हरियाणा के करनाल जिले के गांव गोरगढ़ की रहने वालीं सिएना चोपड़ा ने मात्र 6 साल की उम्र में ही अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को पर देश का तिरंगा फहराया हैं।
सिएना चोपड़ा ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर 17 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर न सिर्फ़ अपने परिवार,अपने गांव का बल्कि अपने प्रदेश और अपने देश का भी नाम रोशन किया है।
बता दें कि सिएना ने माउंट किलिमंजारो पर फतह करने के लिए 22 जनवरी को अपने पिता के साथ मउसी टाउन से चढ़ाई शुरू की थीं। लेकिन तेज तूफान की वज़ह से उसे 17 हजार फीट की ऊंचाई पर ही भारत का तिरंगा फहराना पड़ा। वैसे सिएना का लक्ष्य था कि वह 26 जनवरी के दिन 19,341 फीट की ऊंचाई वाले माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराए।
पर सिएना को 13 हजार फीट की ऊंचाई पर ही तेज तूफानी हवाओं का सामना करना पड़ा। जिस वजह से उनके लिए आगे की चढ़ाई करना मुश्किल हो गया।लेकिन इन सब के बावजूद भी सिएना ने हार नहीं मानी और आगे बढ़ती रही, अंत में 17 हजार फीट की ऊंचाई पर ही उन्हे तिरंगा फहराना पड़ा।
उन्होंने बेशक नन्हीं परी सिएना किन्ही कारणों की वज़ह से माउंट किलिमंजारो की चोटी पर तिरंगा नहीं फहरा पाई हों, लेकिन उनके हौसले की आज हर कोई तारीफ कर रहा है।
वाक़ेई सिएना चोपड़ा ने देश का नाम रोशन किया है और हमें आशा है कि वह आगे भी देश का इसी तरह से नाम रोशन करेंगी।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…