हरियाणा की छोरियों ने पीछे छोड़ा छोरो को, 48 किग्रा में नीतू तो 81 किग्रा भार वर्ग में स्वीटी ने जीता गोल्ड

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज के समय में लड़कियां किसी से भी पीछे नहीं है। हर वर्ग में और हर कार्य में लड़कियां सक्षम है। चाहे हवाई जहाज उड़ाना हो, चाहे ऑटो चलाना हो, चाहे दौड़ करनी हो या चाहे बॉक्सिंग करनी हो हर क्षेत्र में लड़कियां नाम रोशन कर रही है।

तो ऐसे ही दो लड़कियों की कहानी में आज आपको बताने वाला हूं, जिन्होंने विश्व को गौरव दिलाने के लिए बहुत कुछ किया है।तो आइए जानते हैं उनके बारे में।

आपको बता दे, विश्व वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक मिल गया है और यह पदक हरियाणा के रहने वाले नीतू घंघस और स्वीटी बूराने भारत को दिलाया है।  इसके साथ साथ दोनों महिला खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हरियाणा की छोरियां किंही छोरों से कम नहीं है।

बता दे, नीतू ने 48 किग्रा और स्वीटी ने 81 किग्रा भार वर्ग में यह पदक जीता है। दोनों बेटियों की सफलता पर प्रदेश के साथ साथ पूरा देश खुश है।

आपको बता दे, 48 किग्रा भार वर्ग में मंगोलिया की लुत्साइकहन अल्टनसेटसेग को 5-0 से हराकर नीतू ने इस स्वर्ण पदक को अपने नाम किया है। बता दें कि, पिछले साल कॉमनवेल्थ गेम में भी नीतू घंगास स्वर्ण पदक जीता हैं।

वहीं स्वीटी बूरा ने चीन की वैन लिंग को 4-3 से मात देकर इस पदक को अपने नाम किया है। बता दें कि स्वर्ण पदक जीतने वाली नीतू व स्वीटी क्रमश: छठीं और सातवीं भारतीय मुक्काबाज बन गई हैं।

इन दोनों महिला खिलाड़ियों के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश से बधाईयां आ रही हैं। राजनीतिक हस्तियों से लेकर खेल जगत के सितारे भारत की इस उप्लब्धि से काफी खुश हैं और दोनों खिलाड़ियों को लगातार बधाई संदेश दे रहे हैं।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago