पुराने वाहन मालिकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण खबर, दिल्ली सरकार ने चलाया खास अभियान

जैसा कि आप सभी को पता ही है कि प्रशासन ने 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर अब प्रतिबंध लगा दिया है। अगर आपके पास अभी वह वाहन हैं तो आप ये खबर जरूर पढ़ें। बता दे, दिल्ली सरकार ने बुधवार को पुराने वाहनों को कबाड़ में भेजने का अभियान अब शुरू कर दिया है।

दिल्ली के परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस कदम का मकसद राष्ट्रीय राजधानी में वाहन मालिकों को अपने पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान के तहत यदि पुराना वाहन सड़कों पर चलते हुए या कहीं भी पाया गया तो उसको जप्त कर लिया जाएगा और उसके बाद उसे सीधा स्क्रैपिंग यार्ड में भेज दिया जाएगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को परिवहन विभाग की 10 टीमों ने सिविल लाइंस इलाके में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को जप्त करने का अभियान शुरू किया है।

इस अभियान के चलते टीमों ने इलाकों में सार्वजनिक स्थान पर खड़े पाए गए 50 नियम 2021 के तहत पंजीकृत आरवीएसएस यानी पंजीकृत वाहन क्रेपिंग सुविधा को कबाड़ के तौर पर शुरू कर दिया है।

अधिकारी से बात करने पर उसने बताया कि, देश में कहीं भी 10 साल से ज्यादा और 15 साल से कम पुराने डीजल वाहनों के लिए एनओसी जारी किया जा सकता है। 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल वाहनों और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों के लिए एनओसी कुछ शर्तों के अधीन पर अन्य राज्यों में जारी किया जाएगा।

एनजीटी के आदेश अनुसार एनओसी उन स्थानों के लिए जारी नहीं की जाएगी जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के रूप में पहचाने जाते हैं। एनजीटी ने राज्यों को उन क्षेत्रों को पहचान करने का निर्देश दिया जहां हवा का फैलाव ज्यादा है और वाहनों की संख्या कम है।

अधिकारी ने आगे बताया कि, वाहन मालिकों के पास 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलने का ऑप्शन होगा। यदि वे अपने वाहन को दिल्ली में चलाना चाहते हैं तो ऐसा करने से उन्हें राहत मिल सकती है।

हालांकि सूचीबद्ध इलेक्ट्रिक किट वाले इस तरह के वाहनों का रेट्रो फिटमेंट परिवहन विभाग की ओर से अप्रूव एजेंसियां के जरिए किया जाएगा। वाहनों के मालिकों के पास दूसरा विकल्प होगा कि वह अपनी इच्छा से वाहन स्क्रेपिंग एप्लीकेशन पर जाकर वाहनों को कबाड़ में बदल ले।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago