हरियाणा में किरायेदारों और पट्टेदारों की अब होगी मौज, ऐसे दिखा सकते है संपत्ति पर मालिकाना हक

कई बार ऐसा होता है कि कोई किराएदार या फिर पत्तेदार एक जगह पर रहते हुए उसे काफी समय हो जाता है और उस के बाद सरकार वहां से उसे खाली करने के आदेश देती है जो उनके लिए बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है।

तो ऐसे में हरियाणा में शहरी निकाय की तर्ज पर अन्य सरकारी विभागों की जमीन मकान और दुकानों पर 20 साल से अधिक समय से काबिज किरायेदारों और पत्तेदारो को 100 वर्ग गज तक की संपत्ति पर मालिकाना हक दिया जाएगा।

1 जून 2001 से पहले बोर्ड निगमों, सरकारी कंपनियों व विभागों की भू संपत्ति को किराया पट्टे पर लेने वाले किराएदार मालिकाना हक के लिए 3 महीने में आवेदन कर सकते हैं। मालिकाना हक के लिए अलार्म को सर्किल रेट की 50 से 80% तक राशि चुकानी होगी।

आपको बता दें, हरियाणा सरकार ने “हरियाणा किराए पर सरकारी संपत्ति निपटान नीति” अधिसूचित करते हुए आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले शहरी निकाय विभाग द्वारा 1 जून 2021 को पॉलिसी लॉन्च हो चुकी है।

जिसके तहत मकान, दुकान और प्लॉटों पर 20 साल से अधिक समय से रह रहे लोगों को मालिकाना हक दिया जा रहा है। शहरी निकाय नीति की सफलता के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अन्य विभागों को भी ऐसी नीति बनाने का आदेश दिया है। इसके बाद सभी विभागों के लिए वन टाइम पॉलिसी बनाई गई है।

जानकारी के अनुसार, पर्यटन, परिवहन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को की भूमि के साथ ही शामलात भूमि, पंचायत भूमि, पंचायत समिति एवं जिला पार्षदों की भूमि पर यह नीति लागू नहीं होगी।

इस नीति में वह संपत्तियां शामिल होंगे जिसका स्वामित्व या प्रबंधन किसी सरकार संस्था द्वारा किया जाता है। ऐसी संपत्तियों के मामले में जिसने सरकारी संस्थाएं वार्षिक कलेक्ट्रेट मूल्य का 8% और इससे अधिक का किराया या पट्टा प्राप्त किया है। तो सक्षम प्राधिकारी को संपत्ति को बेचने की अनुमति नहीं है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago