हरियाणा में इस दिन तक छाए रहेंगे काले बादल, मौसम विभाग ने इन जिलों को किया ऑरेंज अलर्ट जारी

आज के मौसम का कुछ नहीं कहा जा सकता। जैसा कि हम देख ही पा रहे हैं कि अचानक से बदल घिर जाते हैं और अचानक से कड़कती धूप पड़नी शुरू हो जाती है। मौसम परिवर्तनशील का दौर अभी जारी ही रहेगा। आपको बता दें इसके तहत सोमवार को एक और नया पश्चिम विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने जा रहा है।

जून में भी एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा। तीन दिन तक हरियाणा के विभिन्न हिस्सों सहित दिल्ली में भी प्री मानसून जारी रहेगा। सोमवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

ताजा आंकड़ों के हिसाब से 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, हल्की से मध्य बारिश व एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि का अनुमान लगाया जा रहा है। जून के पहले सप्ताह में आने वाले विक्षोभ से उत्तरी मैदानी राज्यों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में प्री मानसून गतिविधियां चलेगी। इस भी 4 जून को मानसून केरल में दस्तक देगा।

मौसम विभाग के अनुसार 30 मई को उत्तरी हरियाणा में केरल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर जिलों में वर्षा होने की आशंका जताई जा रही है। अन्य जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

बता दे कि, करनाल में इस साल में तक कुल 228.5 एमएम वर्षा हो चुकी है। सबसे ज्यादा 96.2 म वर्ष मार्च में हुई जबकि मई में अब तक यह आंकड़ा 71.5 एमएम तक पहुंच चुका है।

मौसम विभाग ने कई जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। 1 जून तक मौसम ऐसा ही रहेगा। आमतौर पर लोग इन दिनों में तेज गर्मी, लू से बेहाल रहते हैं ।लेकिन इस बार नजारा कुछ अलग ही देखने को मिलेगा। तापमान में भी गिरावट होने की आशंका जताई जा रही है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

18 hours ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 days ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago