Categories: ख़ास

हरियाणा में इस जगह स्थित है श्री गणेश जी की दूसरी सबसे ऊंची प्रतिमा, जाने कहां

हिंदू धर्म में जब भी कोई शुभ काम की शुरुआत होती है तो उसमें सबसे पहले गणेश जी की पूजा अर्चना सर्वप्रथम की जाती है। गजानन को लेकर भक्तों के मन में अपार श्रद्धा और विश्वास है।

वह हर शुभ काम करने से पहले उनका ध्यान करते हैं। क्या आप जानते हैं कि हरियाणा में श्री गणेश जी की देश की सबसे ऊंची दूसरे नंबर की प्रतिमा मौजूद है। नहीं जानते, तो आइए हम बताते हैं।

यह प्रतिमा हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले में मौजूद है। इसकी ऊंचाई 75 फीट है। यह देश की दूसरे नंबर की सबसे ऊंची प्रतिमा है। साल 2016 में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति धाम के विघ्नहर्ता की प्रतिमा यहां स्थापित की गई थी।

गणपति धाम मंदिर का निर्माण समाज सेवा अशोक गुप्ता ने कराया था। जहां भक्त भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां से जो भी कोई मन्नत मांगता है उसकी झोली पूर्ण तरह से भर जाती है।

आपको बता दे, शहर के बीच से होकर गुजरने वाले दिल्ली रोहतक मार्ग पर गणपति धाम मंदिर  इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित है। शहर में दूर से ही भगवान गणेश के भव्य स्वरूप के दर्शन होते हैं।

इस गणपति जी की मूर्ति को तैयार करने में मूर्तिकारों को 10 साल लगे थे और बहुत मेहनत के बाद यह मूर्ति तैयार हुई थी। बता दे, भगवान गणेश की सबसे बड़ी प्रतिमा महाराष्ट्र के कोल्हापुर में है। यह 85 फीट ऊंची प्रतिमा है इसे 2001 में बनाया गया था।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago