हरियाणा के इस विद्यार्थी ने पहली बार में ही क्लियर किया JEE ADVANCE, जाने उसकी संघर्ष की कहानी

जेईई एडवांस के परिणाम आने के बाद से ही नमन गोयल के घर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है,नमन गोयल ने जेईई एडवांस में अखिल भारतीय स्तर पर 33वां स्थान प्राप्त किया है।


सेक्टर सात में रहने वाले नमन गोयल की रुचि बचपन से वैज्ञानिक बनने में रही है। उन्होंने क्लास 8 से ही FIITJEE ज्वाइन किया था। जहाँ से उन्हें जेईई में अच्छी रैंक लाने का मोटिवेशन मिला।


इनके पिता नवीन गोयल ने बताया कि वह फिजिक्स में रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में टॉप स्थान पर पर आते रहते थे। नमन गोयल की इस कामयाबी का श्रेय उनके माता पिता को भी जाता है।

महामारी के समय में उन्हें बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, पर इन सब के बाद भी नमन ने अपनी पढाई जारी रखी। जिसका परिणाम आज हम देख सकते है।


इनकी मां दीप्ती गोयल साइंस टीचर हैं,इन्होने बचपन से ही नमन की बेहतर तैयारी में साथ दिया है है। नमन गोयल के पिता एक चार्टर्ड एकाउंटेंट है ,पिछले दो साल से उन्होंने अपनी कॉर्पोरेट जॉब छोड़ दी और अपना सारा ध्यान नमन की पढ़ाई पे लगा दिया।


नमन ने बताया की वो अपने सारे काम पूरे करते थे और उन्हें बाद के लिए नहीं छोड़ते थे, यही सीख वो दुसरे बच्चों को भी देना चाहते है जो जेईई एडवांस के लिए तैयारी कर रहे है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago