हरियाणा में मंत्री परिषद की 4 जुलाई को होगी अहम बैठक, होगी खास चर्चा

हरियाणा मंत्री परिषद की बैठक की तारीख और समय का ऐलान हो चुका हैl जानकारी के मुताबिक मनोहर लाल की अध्यक्षता में बैठक 4 जुलाई को सुबह 11:00 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ के चौथे तल पर मुख्य बैठक कक्ष में होगीl इस बैठक में हरियाणा ग्रुप- सी भर्ती के लिए 4 गुना अभ्यर्थियों को बुलाने के फैसले पर चर्चा हो सकती हैl इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री फैसला ले सकते हैंl

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हरियाणा के अलग-अलग विभागों, बोर्ड, निगम में ग्रुप-सी के विभिन्न पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया जाना हैl हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने स्पष्ट कर दिया हैl कि 32 हजार तृतीय श्रेणी पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट प्रक्रिया में केवल 4 गुना सीईटी पास उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगाl

इस मामले में रोहतक निवासी देवेंद्र व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी व डी की भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी के माध्यम से भर्ती करने का निर्णय लिया थाl पिछले साल परीक्षा आयोजित हुई थीl वही याचिकाकर्ता ने परीक्षा उत्तरण कर ली ग्रुप सी में मेडिकल, इंजीनियर, टेक्निकल और कुछ विशेष योग्यता वाले पद हैंl लेकिन आयोग ने टीईटी के लिए कोई उचित सिलेबस तैयार नहीं कियाl जिससे टेक्निकल पदों के अभ्यर्थियों को नुकसान होगाl

गौरतलब है कि मंगलवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुईl जिसमें नई आबकारी नीति 2023 -24 को मंजूरी देने के साथ-साथ कई बड़े फैसले भी लिए गएl कैबिनेट बैठक में रक्षकों की सेवा में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड बढ़ाने की मंजूरी दी गईl सामान्य प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 + 2 उच्च मानक कर दी गई हैl

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago