इस समय हरियाणा में सबसे ज्यादा गर्म मुद्दा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चल रहा है। पिछले 11 महीने से यह चुनाव होने वाले थे, लेकिन अभी तक नहीं हुए। चुनावों में जीत हासिल करने के लिए विपक्षी दलों के नेता एक मंच पर आने की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। ताकि वह सत्ताधारी बीजेपी को लोग चुनाव में सत्ता से बाहर कर सकें।
इसको लेकर सियासी दलों के बीच हर स्तर पर कवायद जारी है। बिहार की राजधानी पटना में 23 जून 2023 को विपक्षी दलों की बैठक अपेक्षा के अनुरूप सियासी असर ना छोड़ने के बावजूद हरियाणा में किसान आंदोलन, पहलवानों के मुद्दे, बेरोजगारी, महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर विपक्षी दलों ने बीजेपी से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं।
लेकिन ऐसा लग रहा है कि विपक्षी दलों का एकजुट होना बहुत मुश्किल है। क्योंकि यहां पर कांग्रेस आप और इनेलो के नेताओं के बीच टकराव देखी गई है अगर दिल्ली अध्यादेश के मसले पर आप और कांग्रेस की सहमति नहीं बनी तो, हरियाणा में आप का अलग से चुनाव लड़ना तय है। कांग्रेस और इनेलो हमेशा से ही अलग विचारधाराओं की पार्टी आ रही है।
जेजीपी सत्ताधारी पार्टी के साथ है। बीजेपी का दावा है कि वह मिलकर चुनाव लड़ेंगे। कुल मिलाकर हरियाणा में अभी सियासी दलों का रुख स्पष्ट होकर सामने आना बाकी है। इसके बावजूद विपक्षी दलों के नेता इस बात पर सहमत हैं कि सभी को एकजुट होकर चुनाव लड़ने की जरूरत है।
एक सर्वे में ऐसा माना गया कि विपक्षी दलों की बैठक के बावजूद भी 2024 चुनाव में उसका असर दिखाई नहीं दे रहा है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हरियाणा की 10 में से 8 सीटों पर इस बार भी बीजेपी प्रत्याशियों की जीत होगी।
इसके अलावा आपको बता दे, एक से 3 सीटों पर कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि इनेलो के खाते में 0 और अन्य पार्टियों के खाते में 1 सीट जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। ताजा सर्वे में हरियाणा के मतदाताओं ने केंद्रीय नेतृत्व यानी पीएम नरेंद्र और अमित शाह के प्रति अपना स्पष्ट रुझान दिखाया है।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…