Haryana सरकार ने पानी उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत, इन लोगो के बकाया बिलो का ब्याज और जुर्माना किया माफ

हरियाणा सरकार प्रदेशवासियों के लिए कई सारी ऐसी योजनाएं लेकर आती है, जिसे कि उन्हें  राहत मिल सके। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने पानी के बिलों पर लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में जनस्वास्थ्य विभाग के उपभोक्ताओं के बकाया बिलों के जुर्माना ब्याज को माफ करने का फैसला लिया है।

उपभोक्ताओं को अब सिर्फ बिल भरने होंगे। विभागीय सूत्रों ने बताया कि हर जिले में लगभग 15 से 20,000 ऐसे उपभोक्ता है जिन्होंने पानी का बिल नहीं भरा। प्रत्येक जिले में करीब 25 से 40 करोड़ का बकाया बिल है। विभाग ने बकाया बिलों पर जुर्माना व ब्याज लगाकर बिल भेजा था।

इससे हर उपभोक्ता का 15000 से ₹40000 तक का बिल बन गया था। जैसे ही सीएम को इसके बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने विभाग को इस पर राहत देने के निर्देश दिए। सरकार ने अब निर्णय लिया है कि उपभोक्ताओं को आप सिर्फ पानी का बकाया बिल भरना होगा।

कोई भी जुर्माना या ब्याज नहीं वसूला जाएगा। पानी के बिल के लिए अनुसूचित जाति के लोगों के लिए ₹20 प्रति माह और सामान्य श्रेणी के लोगों के लिए ₹40 प्रति माह की दर निर्धारित की है।

मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि एक घर में 15 सालों का हिसाब लगाएं तो निर्धारित दरों के अनुसार अनुसूचित जाति के नागरिकों को अधिकतम ₹3800 और सामान्य श्रेणी के नागरिकों को अधिकतम ₹7600 का भुगतान करना होगा। सरकार ने इसमें काफी सहूलियत दी है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago