ICICI बैंक के साथ किस बैंक ने किया MCRL रेट में इजाफा, यहां जाने पूरी खबर

RBI की तरफ से रेपो रेट में इजाफा किया जाता है. पिछले कुछ समय से इसमें किसी प्रकार की कोई भी वृद्धि नहीं की गई है। RBI की ओर से ब्याज दर में वृद्धि को रोकने के लिए कुछ बैंकों की तरफ से लेंडिंग रेट में बढ़ोतरी भी की जाती है।

इसी दिशा में आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से लेंडिंग रेट में वृद्धि की गई है।बढ़ी हुई ब्याज दरें भी 1 अगस्त 2023 से लागू हो चुकी है। आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से एमसीएलआर दर को पांच आधार अंक बढ़ा दिया गया है।

इस वृद्धि के बाद, ओवरनाईट और 1 महीने का एमसीएलआर 8.4% और 3 महीने का एमसीएलआर 8.45%, 6 महीने का 8. 8 परसेंट और 1 साल का 8.9% हो गया है। इसी दिशा में बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से भी कुछ चुनिंदा अवधि के लिए इन दरों में परिवर्तन किया गया है।

1 साल के लिए एमसीएलआर 8.7% और 3 साल के लिए 8.9% निर्धारित की गई है. वहीं, ओवरनाइट के लिए 7.95%, 1 महीने के लिए 8.15% और 3 महीने के लिए 8.3% निर्धारित की गई है।

एमसीएलआर रेट की बात की जाए तो इसका पूरा नाम मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट होता है। इस दर के जरिए पता चलता है कि बैंक ग्राहकों को किस दर से लोन उपलब्ध करवा रहे हैं।

यदि इस दर में बदलाव किया जाता है तो इसका मतलब सीधा है कि अब आपको लोन की ज्यादा EMI का भुगतान करना होगा। यदि आपने भी इन बैंकों से लोन ले रखा है तो अब आपको पहले से ज्यादा ब्याज का भुगतान करना होगा।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago