Haryana में उमस भरी गर्मी से मिलेगी अब राहत, अगले दो दिन तक भारी बारिश के आसार

हरियाणा में मॉनसून लगातार सक्रिय है इसलिए मौसम का मिजाज बदलता रहता है। कभी लोग उमस भरी गर्मी से परेशान होते हैं तो कभी बारिश उन्हें राहत पहुंचाती है। वहीं, अब मौसम फिर से बदलेगा, जिससे अगले 2 दिनों तक हरियाणा में भारी बारिश के आसार हैं। बारिश खुल के ना होने की वजह से लोग भी काफी परेशान हैं। इस वक्त बरसात की दरकार है ताकि उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिल सके।

फिलहाल, अब प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है. इसके चलते 5 और 6 अगस्त को राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम बाग का कहना है कि इससे आने वाले दिनों में गर्मी के लिए राहत मिल सकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि मौजूदा समय में न्यूनतम 27.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 35.4 दर्ज किया जा रहा है।तापमान चाहे कम है मगर उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना बेहाल कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, आज प्रदेश के कैथल और करनाल में बारिश के आसार हैं. वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है।मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

इसमें अंबाला, पंचकूला, महेंद्रगढ़, कैथल, करनाल, यमुनानगर, रेवाडी, गुरूग्राम, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद, भिवानी, हिसार, चरखी दादरी और जिंद जिले शामिल हैं।इन जिलों में गरज के साथ बारिश की भी आशंका जताई गई है।मौसम विभाग ने यहां 15 मिमी तक बारिश की संभावना जताई है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago