Haryana के इस जिले में है एशिया का सबसे बड़ा हुक्का, दो दर्जन कारीगरों ने मिलकर 1 साल में किया था तैयार

हरियाणा की संस्कृति में बहुत सी अनोखी चीजें दिखाई देती हैं, जो हरियाणा को पूरी देश और दुनिया से अलग करती है। इन्हीं में से हरियाणा की शान माने जाने वाली चीज है हुक्का। हालांकि पहले सिर्फ बुजुर्ग व्यक्ति ही हुक्का पीते हुए नजर आते थे, लेकिन आज के समय में युवा पीढ़ी भी हुक्के को गुड़गुड़ाते हुए नजर आती है।

बता दे, हरियाणा में चर्चा चाय पर नहीं हुक्के पर होती है। एक खास बात आपको बता दें हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में जाट धर्मशाला में एशिया का सबसे बड़ा हुक्का रखा गया है। यह धर्मशाला कोई आम नहीं बल्कि एशिया की सबसे बड़ी धर्मशाला है।

इस सबसे बड़े हुक्के पर देवी-देवताओं और क्रांतिकारी महापुरुषों की तस्वीर भी लगी हुई है, जो कि एक हुक्के को और भी ज्यादा खास बना देती है। इसकी एक और खासियत यह भी है कि इस हुक्के की चिलम इतनी बड़ी है कि इसमें एक बार में आधा किलो से भी ज्यादा सामग्री इस्तेमाल होती है।

इतना ही नहीं इस चिलम को जलाने के लिए करीब 8 से 10 उपलो का इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें, 9 दिसंबर 2009 को जींद जिले के उचाना निवासी चौधरी साधुराम गिल ने इस विशाल हुक्के को जाट धर्मशाला में भेंट के रूप में दिया गया था।

चौधरी साधुराम अपने माता पिता की याद में जाट धर्मशाला में कुछ अलग भेंट करना चाहते थे। काफी विचार और भाईचारे की सलाह से उन्होंने एशिया की सबसे बड़ी धर्मशाला में सबसे बड़ा हुक्का तोहफे के रूप में देने के लिए ठीक समझा।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago