पहले हरियाणा के छोरे के कमजोर शरीर पर ताना मारते थे लोग, अब विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

कई बार ऐसा होता है कि लोगों के ताने हमें सफल बनाते हैं। ऐसा ही कुछ पानीपत के एक पहलवान के साथ हुआ। हम बात कर रहे हैं राजनगर के पहलवान सागर की। उनका पहले बहुत कमजोर शरीर था। जिस पर लोग तंज कसते थे।

लेकिन उन्होंने कभी किसी को पलट कर जवाब नहीं दिया। उन्होंने हमेशा सोचा कि जब कामयाब हो जाऊंगा, तो जवाब अपने आप मिल जाएगा। इसलिए वह बहुत मेहनत किया करते थे। अब उन्होंने अंदर 20 विश्व कुश्ती चैंपियन में रजत पदक को अपने नाम किया है।

यह प्रतियोगिता अम्मा में हुई। सागर की उम्र 18 वर्ष है। उन्होंने 79 किलोग्राम भार में बुल्गारिया के पहलवान को 15- 04, जॉर्डन के पहलवान को 11- 0 और अमेरिका के पहलवान को 16- 6 से हराया और फाइनल राउंड के लिए चुने गए।

वह फाइनल राउंड में रूस के पहलवान से 17- 6 से हार गए और  रजत पदक हासिल किया। सागर के पिता मुकेश जागलान ने बताया कि सागर बचपन से काफी कमजोर था और कमजोर शरीर पर उसके दोस्त बहुत ताना मारते थे। उसने ठान लिया था कि बेटे को न सिर्फ शारीरिक रूप से मजबूत बल्कि नामचीन पहलवान बनाना है।

सागर को खरखोदा में कुश्ती कोच अश्वनी दहिया के पास प्रैक्टिस के लिए भेजा। सागर ने बहुत मेहनत की और उसके बाद सफलता को भी पाया। जो बच्चे उसका मजाक उड़ाते थे, अब वह उसकी सफलता पर तालियां बजाते हैं  सागर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 20 से भी ज्यादा पदक जीत चुका है। इस कड़ी में सागर ने दो बार भारत कुमार और तीन बार हरियाणा कुमार का किताब जीता है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago