हरियाणा वासियों को जल्द मिलेगी नई लिंक रोड की सौगात, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी मंजूरी

हरियाणा सरकार प्रदेश की जनता की सहूलियत के लिए हमेशा कुछ ना कुछ नया करती रहती है। चाहे वह सड़के बनाना हो, चाहे वह मेट्रो को चलना हो, जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रदेश सरकार हमेशा कुछ ना कुछ करती रहती है। अब इसी कड़ी में पलवल, फरीदाबाद गुरुग्राम और नूह  जिले के लोगों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है।

दिल्ली वडोदरा मुंबई एक्सप्रेसवे को इन इलाके से जोड़ने के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है। बजट ऐस्टीमेट और ड्राइंग को भी मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों की मांग पर मोहर लगा दी है। हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम के असिस्टेंट मैनेजर पंचकूला ने मानेसर के असिस्टेंट जरनल मैनेजर को पत्र लिखकर मंजूरी के लिए भेजा है।

मंडकौला सिलानी रोड को कुंडली मानेसर एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इस रोड से केएमपी पर चढ़ने और उतरने के लिए भी सड़क बनाई जाएगी। इस रोड के बनने पर डीएनडी, केएमपी और वडोदरा एक्सप्रेसवे एक दूसरे से लिंक हो जाएंगे। यह जंक्शन रोड होगा। सरकार ने इस परियोजना पर 7.94 करोड रुपए खर्च करने का अनुमान लगाया है।

इस परियोजना के बनने से चारों जिलों के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। रैंप रोड के साथ-साथ टोल प्लाजा का भी निर्माण किया जाएगा। भाजपा के स्थानीय विधायक प्रवीण डागर ने बताया कि जल्द ही टेंडर और सभी प्रक्रिया शुरू किए जाएंगे। रोड एवं अन्य सुविधाओं के लिए औद्योगिक विकास निगम की जमीन जो पहले ही निगम के पास रिजर्व है उसका उपयोग किया जाएगा।

लिंक मार्गो के निर्माण की मांग को लेकर 84 गांव की महापंचायत ने धरना एवं भूख हड़ताल की थी। आंदोलन 38 दिन तक चला था। इसके बाद स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर स्थानीय विधायक प्रवीण डगर एवं महापंचायत से जुड़े पंच मुकेश डागर आदि केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग परिवहन नितिन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने के लिए दिल्ली गए थे। इसके बाद गडकरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद यह काम अब बहुत जल्द शुरू किया जाएगा।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago