हरियाणा को मिलने वाली है तीन और नए नेशनल हाईवे की सौगात, जानिए कहां से होगा रूट

हरियाणा की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास करती ही रहती है। हमेशा देखा गया है कि कहीं ना कहीं से नए हाईवे बनाना, नए एक्सप्रेसवे बनाना, सरकार की योजनाओं में आता रहता है। अब इसी कड़ी में पानीपत से चौटाला, हिसार से रेवाड़ी और अंबाला से दिल्ली के बीच में एक और नया एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है।

राज्य सरकार ने केंद्र सड़क एवं भूतल परिवहन मंत्रालय को तीनों राजमार्गों की अनुमति के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। आपको बता दे, यमुना के किनारे अंबाला और दिल्ली के बीच यह नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। जो कि चंडीगढ़ और दिल्ली की दूरी को ढाई घंटे की कर देगा।

यमुना के किनारे राजमार्ग से जीटी रोड पर यातायात की भीड़ भी कहीं ना कहीं कम होती हुई दिखाई देगी। जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी। तीन नए राजमार्गों की मंजूरी देने के लिए उन्होंने केंद्रीय सड़क एवं भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात भी की है।

आपको बता दे, उन्होंने अभी इसकी परियोजना की रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट स्वीकार होने के बाद राजमार्ग पर काम शुरू हो जाएगा और उम्मीद जताई जा रही है कि अगले वर्ष से राजमार्ग पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वह एनएचएआई के अधिकारियों से मिलेंगे और जल्द ही डीपीआर तैयार करवाएंगे। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह सारी जानकारी दी है।

आपको बता दे, नए हाईवे बनने से दिल्ली से हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर जाना आसान हो जाएगा। नई दिल्ली से अक्षरधाम से सड़क अंबाला तक जाएगी। अंबाला से चंडीगढ़ के बीच पहले से ही 6 लेन का राष्ट्रीय राजमार्ग बना है। नए फ्लावर भी इसके बीच बनाए जाएंगे।

आपको बता दे, चौटाला गांव से पानीपत तक का एक नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस पर भी बनाया जा रहा है।इससे बीकानेर से मेरठ तक सीधी सड़क होगी। यह गांव पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जन्म स्थान भी है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago