क्या आप जानते है Haryana का सबसे छोटा राज्य कौन – सा है? जानने के लिए खबर अंत तक पढ़े

भारत देश में 28 राज्य और 8 संघ राज्य क्षेत्र हैं। संघ राज्य क्षेत्रों को राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए गए प्रशासक के माध्यम से प्रशासित किया जाता है। जब भी प्रमुख राज्यों की बात की जाती है तो उसमें हरियाणा का नाम सबसे पहले लिया जाता है।

हरियाणा एक कृषि प्रधान राज्य माना जाता है क्योंकि भारत में किसान में यह राज्य बहुत अहम भूमिका निभाता है। यह राज्य गेहूं उत्पादन में सबसे प्रमुख राज्यों की सूची में आता है इसके अलावा यह राज्य सांस्कृतिक विरासत और कई अनोखी परंपराओं के लिए भी जाना जाता है।

सबसे ज्यादा खिलाड़ी भी इसी राज्य से निकले हैं। जिन्होंने विदेश की धरती पर डंका बजाया है। आप सभी ने हरियाणा के बारे में अलग-अलग बातें सुनी होगी या पढ़ी होंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि हरियाणा का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?

अगर नहीं पता तो खबर को अंत तक पढ़े। हम आपको बताएंगे कि हरियाणा का सबसे छोटा राज्य कौन सा है। सबसे पहले आपको बता दें कि,हरियाणा देश का 17 वा सबसे लोकप्रिय राज्य है। यह प्रदेश पंजाब और हिमाचल प्रदेश के उत्तर और राजस्थान से पश्चिम और दक्षिण में राज्य सीमा साझा करता है।

इस राज्य से यमुना नदी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के साथ अपनी पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है। हरियाणा दिल्ली के उत्तरी पश्चिमी और दक्षिणी सीमाओं का निर्माण करते हुए दिल्ली के तीनों तरफ से घिरा हुआ है। यही वजह है कि हरियाणा एक बड़ा क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सूची में शामिल है।

जैसे कि आप सभी को पता ही है हरियाणा में कुल 22 राज जिले हैं और बात करें सबसे छोटे जिले की तो आपको बता दें, हरियाणा का सबसे छोटा जिला फरीदाबाद है। प्रदेश के इस जिला क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटा जिला है। इसका क्षेत्रफल 189.9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

भारत साल 2011 के आखरी बार जनगणना हुई थी। इसके बाद 2021 में होनी थी, लेकिन महामारी के कारण वह संभव नहीं हो पाई। अब साल 2024 में इसके होने की संभावना है। अगर साल 2011 की जनगणना को माने तो इसके हिसाब से फरीदाबाद जिले की जनगणना संख्या 18,09,733 दर्ज करी गई थी।

फरीदाबाद के बीच में से भारत का राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली मथुरा आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 है। जिसे ग्रैंड ट्रंक रोड के नाम से भी जाना जाता है।फरीदाबाद जिले की स्थापना शेख फरीद बुखारी ने की थी। जो की जहांगीर के दरबार के कोषाध्यक्ष हुआ करते थे।

अगर आप फरीदाबाद की गोपी कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद के पास जाएंगे तो वहां पर आज भी तालाब रोड पर उनके मकबरे दिखाई देते हैं। फरीदाबाद 15 अगस्त 1979 में गुरुग्राम से अलग होकर बनाया गया था। इस जिले में वर्तमान में 6 विधानसभा क्षेत्र हैं। जिसमें पृथला, फरीदाबाद NIT, बड़खल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद और तिगांव शामिल है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago