अब शादी ब्याह में चलेंगी हरियाणा रोडवेज, विभाग ने शुरू की नई पहल, जाने पूरी डिटेल

इस समय हर जगह शादियों का सीजन चल रहा है। जिस तरफ देखो शादियां ही शादियां चल रही है। इसी बीच हरियाणा रोडवेज ने एक नई पहल शुरू करी है। हम सभी ब्याह शादियों में प्राइवेट बसों को बुक करते हैं। लेकिन आपको बता दें अब आप हरियाणा रोडवेज की भी निजी बुकिंग करवा सकते हैं।

इसके लिए करीब 200 किलोमीटर की दूरी होनी चाहिए। आपको बता दे, हरियाणा रोडवेज ने यह फैसला लिया है कि अब शादियों में बसों को किराए पर भेजा जाएगा। यानी हरियाणा की हवाई जहाज के नाम से मशहूर रोडवेज बसों को अब शादियों में भी देखा जा सकेगा।

अब आप शादियों के लिए हरियाणा रोडवेज की बुकिंग भी करवा सकते हैं। आप हरियाणा रोडवेज की तरफ से की जा रही इस पहल का फायदा उठा सकते हैं। जिससे दूर दराज के क्षेत्र में आसानी से बारात लेकर जाया जा सकता है। रोडवेज बस बुक करने के लिए विभाग ने किलोमीटर के हिसाब से स्लैब तैयार किया है।

जिसके अनुसार अलग-अलग रेट रखे गए हैं। कम से कम 160 किलोमीटर की दर से खर्च आपको वहान करना होगा। हालांकि पहले से भी रोडवेज बसों की को बुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन निजी वाहनों के रहते लोग इसकी तरफ कम रुचि दिखाते थे। जिस कारण लोग बसों को शादियों में ले जाने से परहेज करते थे। शुरू में 10 से 15 बसे एक टाइम पर कैथल डिपो से बुकिंग के लिए चली है।

इसमें चालक और परिचालक विभाग का ही रहता है। आज से 30 साल पहले साधन कम होने की वजह से लोग रोडवेज बसों को ही इस्तेमाल करते थे। रोडवेज यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी जसवीर सिंह और जीतराम ने बताया कि पहले से ही रोडवेज बसों की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। निजी वाहनों के चलते लोग उनकी तरफ रुचि कम दिखते थे वह खुद कई जगहों पर बारात के लिए बसें लेकर गए हैं।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago