हरियाणा की इस भैंस ने कर दिखाए कमाल, पंजाब की धरती पर गाढ़ा प्रदेश का झंडा..

हरियाणा कई सारी चीजों के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें से एक हरियाणा की भैंस भी है। सबसे ज्यादा दूध, दही और घी खाने वाला प्रदेश भी हरियाणा ही है। ऐसे में हरियाणा के हिसार जिले की एक भैंस ने पंजाब में जाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

आपको बता दे, हरियाणा के हिसार जिले के गांव चिकनवास की भैंस ने सबसे अधिक दूध देखकर पंजाब में सबसे पहला स्थान प्राप्त किया और लाखों रुपए की कीमत का एक फार्मट्रेक ट्रेक्टर जीत कर गांव का नाम रोशन किया। यह कारनामा इस भैंस ने पंजाब के धनौला में आयोजित तीन दिवसीय पशु मेले में करके दिखाया।

इस भैंस ने सबसे अधिक दूध देने का रिकॉर्ड बनाकर पहला स्थान प्राप्त किया। इसके मालिक पशुपालक अमित ने बताया कि पंजाब के धनौला में तीन दिवसीय पशु मेला आयोजित किया गया, जिसमें वह अपनी मुर्रा नस्ल की भैंस को लेकर पहुंचा था वह हजारों की संख्या में पशुपालक अपने-अपने पशु के साथ आए थे।

उनकी भैंस का नाम साक्षी है। जिसने सबसे ज्यादा दूध देकर प्रथम स्थान हासिल किया। अमित ने आगे बताया कि पंजाब में राष्ट्रीय स्तर की दुग्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। एक से 3 दिसंबर तक यह प्रतियोगिता चली थी। जिसमें उनकी भैंस साक्षी ने लगातार 10 राउंड तक दूध निकाला था, जिसमें साक्षी ने सभी को पीछे छोड़कर पहले स्थान को अपने नाम पर किया।

साक्षी ने 22 किलो 300 ग्राम दूध देकर पहला स्थान प्राप्त किया था। प्रथम स्थान पर आने के बाद एक फार्मट्रेक ट्रेक्टर उन्हें पुरस्कार के रूप में मिला। यह उपलब्धि हासिल करने के बाद अमित की भैंस ने गांव के साथ-साथ पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। वहां के सरपंच प्रतिनिधि वकील कुमार लांधडी, चिकन वास टोल प्लाजा पर पहुंचे और पशुपालक अमित का माला पहनकर स्वागत किया और पूरे सम्मान के साथ उन्हें गांव में लाया गया ।

उन्होंने एक कहावत को दोहराया कि देश में देश हरियाणा जहां दूध दही का खाना ऐसा यूं ही नहीं कहा जाता। अमित ने आगे बताया कि 2013 से ही उन्हें पशुपालन का शौक था और वह अच्छी नस्ल की भैंस रखते थे। 2019 में उन्होंने साक्षी को खरीदा था और इस भैंस की दूध देने की क्षमता को देखकर उन्हें लगा कि यह कुछ अलग है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago