Fire NOC के लिए इन दफ्तरों को भेजा गया 15 दिन का नोटिस, लेकिन खुद नगर निगम के पास नहीं है फायर एनओसी

जिसके अधीन जिले का फायर विभाग खुद करता है काम उसके पास ही नहीं है फायर एनओसी। दमकल विभाग ने 42 सरकारी दफ्तरों को 15 दिन के अंदर फायर एनओसी लेने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। सीएम विंडो पर लगाई गई एक शिकायत के आधार पर यह नोटिस जारी हुए हैं। जिले का फायर विभाग नगर निगम के अधीन कार्य करता है, जबकि निगम के पास ही फायर की एनओसी नहीं है।

पिछले दिनों ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष यह मामला रखा गया था। उन्होंने सभी सरकारी बिल्डिंगों की जांच कर फायर एनओसी देने के आदेश दिए थे।

इसके बाद इसके मंडल आयुक्त, जिला उपायुक्त, नगर निगम कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर, सीईओ एफएमडीए, सीईओ स्मार्ट सिटी सीईओ जिला परिषद, सीईओ डीआरडीए, चेयरमैन निर्माण केंद्र प्रशासक एचएसवीपी को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

इसके अलावा आयुक्त पीएफ, एसडीएम बड़खल, सीएमओ आफिस, जिला शिक्षा अधिकारी, महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज, सहायक लोक संपर्क अधिकारी, पीडब्ल्यूडी, डीएचवबीवीएनएल, बीएसएनएल, जीएम एचएसआईआईडीसी, रीजनल ऑफिसर पॉल्यूशन बोर्ड, जीएम मिल्क प्लांट, डीआरओ फरीदाबाद, एक्सईएन सिंचाई, मार्केटिंग बोर्ड, डिप्टी डायरेक्टर इंडस्ट्री, डिस्ट्रिक्ट फिशरीज ऑफिसर, डीन ईएसआई मेडिकल कॉलेज, डिप्टी डायरेक्टर एनिमल हसबैंडरी, डिस्टिक स्पोर्ट्स ऑफिसर, सेक्रेटरी रेडक्रॉस, सेक्रेटरी जिला सैनिक बोर्ड समेत अन्य कार्यालयों को नोटिस जारी कर एनओसी लेने को कहा गया है।

जिला अग्निशमक अधिकारी सत्यवान सामरीवाल का कहना है कि 42 विभागों को टाइम बाउंड नोटिस जारी कर दिए गए हैं। 15 दिन में सभी विभाग फायर एनओसी नहीं लेते हैं तो एक बाद दोबारा नोटिस किया जाएगा।

Anila Bansal

I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago