मेट्रो का आया नया रूट, अब फरीदाबाद से गुरुग्राम सीधा कर सकते है सफर, दिल्ली के लोग भी उठा सकते है लाभ

आज के समय में ज्यादातर सभी लोग मेट्रो का इस्तेमाल करते है। मेट्रो का सफर आने वाले समय में और आसान होने जा रहा है। अब दिल्ली से सटे फरीदाबाद और गुरुग्राम के लोगों को राहत देने के लिए हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद को गुरुग्राम मेट्रो से जोड़ने का फैसला किया है। दोनों शहरों को मेट्रो से जोड़ने का रूट एनआइटी विधानसभा क्षेत्र के प्याली चौक से निकालते हुए बनाया गया है।

आपको बता दे, अब फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच लोग सीधे सफर कर सकेंगे। अभी तक ऐसी सुविधा नही है। लोगों को मेट्रो एक्सचेंज करना पड़ता है। इससे काफी समय बर्बाद होता है। लेकिन अब यह बचेगा। वह सीधा सफर कर सकेंगे।

आपको बता दे, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच मेट्रो रूट की लंबाई 32.14 किलोमीटर है। इस रूट पर 12 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।

अगर बात करे इनकी रूट की तो इनमें फरीदाबाद की तरफ से बाटा चौक, प्याली चौक, शहीद भगत सिंह मार्ग, बड़खल एन्क्लेव, पाली चौक, पुलिस चौकी मांगर पर मेट्रो स्टेशन बनाने का प्रस्ताव शामिल है। वहीं गुरुग्राम क्षेत्र में ग्वाल पहाड़ी, सेक्टर-56, सुशांत लोक, सुशांत लोक- फेज तीन, रोजवुड सिटी और वाटिका चौक पर मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।

आपको बता दे, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन में बताया कि परियोजना की अंतिम विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जब डीपीआर तैयार हो जाएगी तो उसे मंत्रिपरिषद के समक्ष रखा जाएगा। मंत्रिपरिषद के अनुमोदन के बाद डीपीआर को मंजूरी के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय को भेजा जाएगा। यहां से मंजूरी मिलने के बाद अन्य कानूनी बाधाओं को दूर करते हुए इस परियोजना पर काम शुरू करा दिया जाएगा।

आपको बता दे, इस रूट पर मेट्रो संचालन शुरु होने से फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच सफर करना आसान हो जाएगा। इससे न सिर्फ फरीदाबाद और गुरुग्राम के लोगों को फायदा होगा बल्कि हरियाणा से सटे दिल्ली के लोगों का भी सफर आसान हो जाएगा। बताया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो के सहयोग से इस रूट का विस्तार किया जाएगा।

बता दें, एनआइटी फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा ने मेट्रो रूट प्याली चौक से निकालने के लिए दिल्ली मेट्रो से लेकर हरियाणा सरकार के समक्ष काफी लंबा संघर्ष किया है। 

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago