दुनिया की आलोचनाओं को सुनने के बावजूद एक ऐसी महिला जिसने परिवार का पेट पालने के लिए एक ऐसा रोजगार चुना जिसने उसकी जिंदगी बदल दी और अब वह दूसरी महिलाओं को भी इस रोजगार से जोड़ रही हैं। पहले लोग उन्हें बहुत भला-बुरा कहते थे लेकिन अब तारीफ करते नहीं थकते। किसी अनोखे काम की शुरूआत करने पर पहले हर कोई गालियां देता है और बाद में तालियां। मूल रूप से हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली प्रोमिला ने यह कारनामा किया है। अपने साहस के बलबूते बीते 6 साल से यह ऑटो चलाकर अपने परिवार का पेट पाल रही है। अब तो वह दूसरी महिलाओं को भी ऑटो सिखाकर उनके लिए रोजगार के दरवाजे खोल रही है।
प्रोमिला ने बताया कि पहले लोग उन्हें बहुत बुरा-भला कहा लेकिन उसने किसी की बात पर ध्यान नहीं दिया और अपने फैसले पर अडिग रही। उस समय उसके परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। इसलिए उसने ऑटो चलाने का निर्णय लिया। उसने ऑटो सीखा भी और चलाना भी शुरू किया।
इसके जरिए वह आर्थिक रूप से काफी मजबूत हुई। उसके बाद उन्होंने दूसरी महिलाओं को भी ऑटो चलाने का प्रशिक्षण देकर इस रोजगार से जोड़ा। इसका लाभ यह हुआ कि प्रशासन भी प्रोमिला के हुनर का लोहा मानने लगा। तत्कालीन एसएसपी शशांक आनंद ने भी उनकी जमकर तारीफ की और उन्हें महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल भी बताया।
दूसरी महिलाओं को भी सिखाती हैं ऑटो
हाल फिलहाल वह रोहतक के बाबरा मोहल्ले में रहती हैं और अब उनकी टीम में बहुत सी महिलाएं शामिल हैं। जरूरतमंद महिलाओं को प्रोमिला की टीम ऑटो चलाने का प्रशिक्षण देकर रोजगार का रास्ता दिखाती है।
प्रोमिला ने ना केवल समाज में अपनी खास जगह बनाई है बल्कि सड़क पर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रोमिला के सभी ऑटो गुलाबी रंग के हैं। जिसे देखने के बाद लोग आसानी से समझ जाते हैं कि ये ऑटो प्रोमिला की टीम के हैं।
हालांकि कुछ समय पहले प्रोमिला बीमार पड़ गई। जिस कारण उसने ऑटो चलाना बंद कर दिया। लेकिन वह और उनकी टीम पूरी तरह से महिलाओं को इस रोजगार से जोड़ने के काम में जुटी है।
प्रशासन भी दे रहा साथ
बता दें कि रोहतक के अलावा आस-पास के इलाके में जहां पर भी महिलाओं को ऑटो चलाने का प्रशिक्षण देना होता है तो जिला प्रशासन सीधे तौर पर प्रोमिला से ही संपर्क करता है।
उनका दावा है कि वह ज्यादा से ज्यादा तीन दिन में किसी भी महिला को ऑटो चलाना सिखा देती है। इसके बाद महिलाएं सीधे तौर पर बिना किसी के मोहताज हुए खुद ही अपने परिवार के लिए खेवनहार बन जाती है।
प्रियंका गांधी भी बैठी हैं प्रमिला के ऑटो में
प्रोमिला के ऑटो में कांग्रेस सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी भी बैठ चुकी हैं। रोहतक में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका ने प्रोमिला के साथ ऑटो में बैठकर लोगों से अपनी पार्टी के पक्ष में वोट मांगे थे।
प्रोमिला के हुनर को देखकर वह भी हैरान हो गई थी। प्रियंका ने प्रोमिला की जमकर तारीफ भी की थी। फिलहाल प्रोमिला और उनकी टीम हिसार, झज्जर, जींद और पानीपत सहित कई शहरों में महिलाओं को ऑटो चलाने का प्रशिक्षण दे रही है।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…