Homeरंग ढंगखानपानहरियाणा में शुरू होने वाली है गेंहू की खरीद, केवल 45 दिन...

हरियाणा में शुरू होने वाली है गेंहू की खरीद, केवल 45 दिन तक कर पाएंगे खरीद-बिक्री

Published on

प्रदेश की विभिन्न मंडियों में आगामी एक अप्रैल से गेहूं की  खरीद का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा चना व जौ की खरीद भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया हरियाणा में रबी खरीद सीजन के दौरान गेहूं, चना व जौ की खरीद एक अप्रैल से आरम्भ होगी, जबकि सरसों की खरीद का कार्य शुरू कर दिया गया है। सरकार के निर्णय अनुसार गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक चलेगी। रबी खरीद सीजन 2022-23 के दौरान प्रदेश में गेहूं, चना, जौ व सरसों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने के लिए मंडियां व खरीद केंद्र खोले गए है।

उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों को मंडियों में सभी खरीद प्रक्रिया के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। खरीद प्रक्रिया के दौरान मंडियां में आने वाले किसानों को कोई भी परेशानी न हो, इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि सरकार द्वारा इस बार के रबी सीजन के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपए प्रति क्विंटल, चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5230 रुपए प्रति क्विंटल, जौ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1635 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5050 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

गेहूं की खरीद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड, हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन और भारतीय खाद्य निगम द्वारा की जाएगी।

चने की खरीद हैफड, सरसों की खरीद हैफड व हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन और जौ की खरीद भारतीय खाद्य विभाग, हैफड तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

More like this

आसमान को छू रहे टमाटर के दामों में आई भारी गिरावट, जाने क्या है आज का ताजा भाव

पिछले दिनों हम सभी ने देखा कि टमाटर की कीमतें कुछ इस कदर बढ़...

दालों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा रेट

मौजूदा समय में सब्जियों व मसालों के बाद अब अरहर की दाल की बढ़ी...