सूरजकुंड मेले में इन बच्चों ने बटोरी तालियां, पेश की जबरदस्त नृत्य नाटिका

हरियाणा सरकार लगातार बेटियों के लिए नई नई योजनाएं चला रही है ताकि उनके पढ़ाई-लिखाई में या किसी भी चीज में कोई परेशानी न हो। अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी के बच्चों द्वारा सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट मेले में हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम के तहत “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” विषय के ऊपर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति छोटे चौपाल पर हुई। बच्चों द्वारा की गई नृत्य नाटिका वहां उपस्थित लोगों को बहुत पसंद आई और बच्चों ने ढेर सारी तालियां बटोरी। इसके बाद बच्चे बहुत खुश नजर आ रहे थे।

परफॉरमेंस खत्म होने के बाद लोगों ने भी उनकी खूब सराहना की। इसके बाद बच्चों ने मेले का लुत्फ भी उठाया। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में उत्साह का संचार होता है।

इस अवसर पर वेलफेयर की अध्यक्षा प्रणीता प्रभात, विजय श्रीवास्तव, डॉ. आर. के. श्रीवास्तव, अनु रस्तोगी, श्रेया श्रीवास्तव और शपल्लवी प्रभात उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बॉबी, पवन, कुणाल, देव, अंशु, खुशी, पूर्णिमा, निक्की, नीतू, संध्या, गुन्नू, सोनाली, तनु आदि बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago