क्या 2024 में आने वाली है आम आदमी पार्टी? केजरीवाल बना रहे हैं यह तगड़े प्लान

अगले साल लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं और जिसमें ऐसा लग रहा है कि केजरीवाल का अगला टारगेट मिशन हरियाणा है। जो तैयारी आम आदमी पार्टी कर रही है उसे तो ऐसा ही लग रहा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आप पार्टी की तैयारी काफी जोरों शोरों से चल रही है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को हरियाणा के प्रदेश संगठन नव नियुक्त पदाधिकारी से मुलाकात की। अब आने वाली 8 जून को प्रदेश की टीम तैयार होने के बाद आप पार्टी पहले राजनीतिक कार्यक्रम करने जा रही है। यह एक तरह से रोड शो होगा। जिसमें केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद होंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक में आप पार्टी के लगभग सारे अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में आगामी राज्य विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। जिसमें काफी सारे आइडिया सामने आए।

रविवार को हरियाणा आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रमुख सुनील गुप्ता ने अपनी पहली बैठक ली। जिसमें आने वाले लोकसभा और विधानसभा और चुनाव को जितने को लेकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

बैठक में नेताओं ने सर्व  सर्वसम्मति से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हरियाणा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए आमंत्रित करने का प्रस्ताव किया था।

नवनियुक्त पदाधिकारी सुनील गुप्ता ने बताया कि राज्य में चुनावी बिगुल फूकने के लिए 8 जून को हरियाणा के जींद जिले में एक रोड शो के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसमें केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मन दोनों भव्य कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस यात्रा में लगभग 50000 लोग शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त हो जाएगा।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago