हरियाणा सरकार एक नई शुरुआत करने वाली है, जो बंदियों के पुनर्वास के लिए बहुत उपयोगी माना जायेगा। जी हां, बंदियों के लिए यह बहुत काम का है। अब आप जानना चाहते होंगे कि आखिर यह कौनसी योजना है, जिससे कैदियों को फायदा होगा। अगर आप जानना चाहते है तो खबर को अंत तक पढ़े।
आपको बता दे, हरियाणा के कुरूक्षेत्र जेल में पहला पेट्रोल और सीएनजी पंप लगाया जाएगा, इस पायलट योजना के सफल होने पर प्रदेश की अन्य जेलों में भी पेट्रोल पंप लगाए जाने पर विचार किया जाएगा।
बता दे, यह जानकारी आज कुरूक्षेत्र जेल के अधीक्षक सोमनाथ जगत ने देते हुए बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की तरफ से लगाए जाने वाले इस पेट्रोल और सीएनजी पंप पर करीब 3 करोड़ रुपए का खर्च किए जाएंगे।
पंप के लिए आईओसी द्वारा कुरुक्षेत्र जेल प्रशासन को 51 हजार रुपए मासिक किराया भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पंप की आय को जेल के बंदियों के कल्याण और पुनर्वास पर खर्च किया जाएगा।
जेल अधीक्षक ने बताया कि कुरुक्षेत्र जेल में तेलंगाना, पंजाब, मध्य प्रदेश और महाराष्टï्र राज्यों की तर्ज पर पायलट प्रोजैक्ट के रुप में इसकी शुरुआत की गई है, उन्होंने बताया कि हरियाणा के आसपास के 4 राज्यों में यह पहला पेट्रोल पंप होगा जो कि बंदियों के पुनर्वास हेतु काफी उपयोगी सिद्घ होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि आईओसी के नोर्मज के अनुसार इस पंप पर एक छोटा जरनल स्टोर भी स्थापित किया जाएगा। इस जरनल स्टोर पर कान्फेक्शरी के साथ-साथ अन्य समान भी उपलब्ध होगा।
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…